---Advertisement---

Achyut Potdar : बॉलीवुड को लगा बड़ा झटका – 3 Idiots फेम प्रोफेसर अच्युत पोतदार का 91 साल में निधन

---Advertisement---

Achyut Potdar : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार अब हमारे बीच नहीं रहे। 91 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में प्रोफेसर की भूमिका निभाने वाले अच्युत पोतदार का किरदार और उनका मशहूर डायलॉग ‘अरे कहना क्या चाहते हो?’ आज भी लोगों की जुबान पर है। यह डायलॉग न सिर्फ फिल्म में हिट हुआ, बल्कि मीम्स की दुनिया में भी खूब वायरल हुआ। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

18 अगस्त को अच्युत पोतदार की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। 19 अगस्त, मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद खबर ने उनके फैंस और सिनेमा जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सेना से लेकर सिनेमा तक का सफर

मध्य प्रदेश के रीवा में जन्मे अच्युत पोतदार ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं और 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए। सेना के बाद उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया।

यहीं से उनका रुझान थिएटर की ओर हुआ और उन्होंने स्टेज पर अभिनय शुरू किया। 44 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और ‘3 इडियट्स’ में प्रोफेसर का किरदार निभाकर हर दिल में जगह बनाई।

कई हिट फिल्मों में दिखाया अभिनय का जादू

अच्युत पोतदार ने सिर्फ ‘3 इडियट्स’ में ही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़ी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा। उन्होंने सलमान खान की ‘दबंग 2’, शरमन जोशी की ‘फेरारी की सवारी’ और अमिताभ बच्चन की ‘भूतनाथ’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। इसके अलावा, टीवी सीरियल ‘अमिता का अमित’ में भी उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment