---Advertisement---

दिल्ली ब्लास्ट के बाद असम में 21 गिरफ्तार, आतंकियों की तारीफ करना पड़ा भारी

---Advertisement---

Delhi Blast : दिल्ली में हुए भयानक धमाके की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। हर तरफ इसकी निंदा हो रही है, लेकिन हमारे अपने देश में कुछ लोग सोशल मीडिया पर आतंकियों की तारीफ कर रहे हैं। ये सुनकर हैरानी होती है ना? लेकिन असम पुलिस ने ऐसे देशद्रोहियों पर सख्त कार्रवाई की है। कम से कम 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद इसकी पुष्टि की है। ये गिरफ्तारियां दरांग, गोआलपारा, नालबाड़ी, चिरंगा, कामरूप, बोंगईगांव, हेलाकांडी, लखीमपुर, बारपेटा, होजाई, साउथ सालमारा, बाजाली और धुबरी जैसे जिलों से हुई हैं।

सोशल मीडिया पर देशविरोधी पोस्ट करने वालों को नहीं बख्शेंगे

पुलिस का साफ कहना है कि गिरफ्तार लोग सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डाल रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी, “हम किसी भी कीमत पर दिल्ली धमाके के पीछे के आतंकियों की तारीफ करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

गुरुवार को ही सीएम ने बताया था कि पूरे राज्य में 17 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है। बता दें, दिल्ली के लालकिले के सामने कार में हुए धमाके में 12 मासूमों की जान चली गई थी। ये वारदात इतनी खौफनाक थी कि हर कोई सहम गया।

आतंकी डॉक्टर उमर की मौत की पुष्टि, डीएनए टेस्ट से खुलासा

कार में सवार मुख्य आतंकी डॉक्टर उमर भी इस ब्लास्ट में मारा गया। उसकी मां का डीएनए टेस्ट कराने के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। डॉ. उमर फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था। दिल्ली पुलिस को डॉ. मुजम्मिल की डायरी हाथ लगी, जिसमें 8 से 12 तारीख का जिक्र था।

इससे साफ पता चलता है कि आतंकी काफी पहले से हमले की साजिश रच रहे थे। ब्लास्ट से ठीक एक दिन पहले फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 360 किलो विस्फोटक बरामद हुए, जिन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस ले गई।

जम्मू में विस्फोटकों का धमाका, 9 की मौत – गिरफ्तारियां जारी

शुक्रवार को नौगाम थाने में रखे इन विस्फोटकों में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें कम से कम 9 लोगों की जान चली गई। इस मामले में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारियां हो रही हैं।

डॉ. शाहीन को लखनऊ से पकड़ा गया, जबकि डॉ. आदिल को यूपी के सहारनपुर से। ये सभी नाम दिल्ली धमाके से सीधे जुड़े हैं। अल-फलाह विश्वविद्यालय के एमबीबीएस छात्र निशार आलम को शुक्रवार सुबह उत्तरी दिनाजपुर के भीड़भाड़ वाले सुरजापुर बाजार इलाके से एनआईए की स्पेशल टीम ने हिरासत में लिया। टीम रात भर दिल्ली से आई थी।

छात्र निशार की पूछताछ के बाद रिहाई

निशार को पहले इस्लामपुर ले जाकर प्रारंभिक पूछताछ की गई, फिर सिलीगुड़ी ले जाया गया। परिवार वालों ने बताया कि 22 साल के इस छात्र के बयान में कोई गड़बड़ी नहीं मिली, इसलिए उसे रिहा कर दिया गया। पूरी जांच में सतर्कता बरती जा रही है ताकि कोई निर्दोष फंसे नहीं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment