---Advertisement---

AIMIM ने पांच सीटों पर बनाई पकड़, ओवैसी ने विपक्षी पार्टियों पर किया कटाक्ष

---Advertisement---

Bihar Election AIMIM Victory : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की धमाकेदार जीत और महागठबंधन की बुरी हार के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कई तीखे सवाल दागे हैं। सीमांचल के मुस्लिम बहुल इलाके में AIMIM ने 5 सीटें जीतकर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट पीछे रह गई।

2020 में जीती 5 सीटों में से 4 विधायक आरजेडी में चले गए थे, लेकिन इसके बावजूद AIMIM ने अपनी ताकत बरकरार रखी। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने साफ कहा कि BJP को रोकने की जिम्मेदारी अकेले मुसलमान क्यों उठाएं?

AIMIM की जीत जनता के भरोसे की मिसाल

ओवैसी ने बताया कि AIMIM की जीत वहां की जनता के भरोसे की जीत है। उनके मुताबिक, सीमांचल के मुद्दों को सिर्फ उनकी पार्टी ने ही प्राथमिकता दी। पिछली बार विधायकों के टूटने के बावजूद जनता AIMIM के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा, “हमने बताया कि सीमांचल क्यों पिछड़ा है, स्थानीय भ्रष्टाचार क्या है। दूसरे नेता तो बस आकाशवाणी कर रहे थे।”

विपक्ष पर ओवैसी का करारा हमला

ओवैसी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां मुसलमानों को लेकर ईमानदार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मुसलमानों की बात करने से कतराता है। केवल AIMIM ही मुस्लिम नेतृत्व और सीमांचल की असली समस्याओं पर खुलकर बोलती है। उन्होंने पूछा कि जब हर समाज को नेतृत्व मिलता है, तो मुसलमानों को क्यों नहीं? ओवैसी के अनुसार, बिहार में मुसलमान 15% हैं, फिर भी टिकट लॉलीपॉप की तरह बांटे जाते हैं।

लालू की पार्टी पर तीखा प्रहार

लालू यादव की पार्टी आरजेडी द्वारा AIMIM से गठबंधन न करने पर ओवैसी ने जोरदार वार किया। ओवैसी ने कहा, “वे कहते हैं कि हमारे साथ आएंगे तो हिंदू वोट नहीं मिलेंगे। अब क्या मिल गया? क्या मुसलमान बंधुआ मजदूर हैं? क्या सिर्फ हम हैं जिन पर BJP को रोकने का बोझ है? सॉफ्ट हो या हार्ड, हिंदुत्व एक ही है।”

वोट-कटवा के आरोप पर पलटवार

विपक्ष द्वारा AIMIM को वोट-कटवा कहे जाने पर ओवैसी ने जवाब दिया, “लोकसभा की 540 सीटों में हम कितनी लड़ते हैं? 2004 से आज तक क्या RJD ने सरकार बनाई? हमको घर में बैठ जाना चाहिए सिर्फ इसलिए कि कोई आरोप लगा दे?” उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन खुद भी कई सीटों पर फ्रेंडली फाइट करता रहा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment