Air Fryer : एयर फ्रायर एक एडवांस किचन अप्लायंस है, जो खाने को बिना ज्यादा तेल के कुरकुरा और टेस्टी बनाता है। इसमें 360° हॉट एयर टेक्नोलॉजी दी गई होती है, जिससे खाना हर तरफ से समान रूप से पकता है। आप इससे फ्रेंच फ्राइज, समोसे, कटलेट या पनीर टिक्का जैसे कई तरह के खाने बना सकते हैं।
अगर आपका बजट 5000 रुपये तक का है, तो आपको अमेजन से कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। ये Air Fryer न सिर्फ हेल्दी कुकिंग का मजा देते हैं, बल्कि बजट में भी फिट हो जाते हैं। आइए, इन टॉप Air Fryer पर नजर डालें जो अभी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं।
INALSA Air Fryer for Home
घर पर हेल्दी और क्रिस्पी खाना बनाने के लिए INALSA Air Fryer एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी कीमत 65% डिस्काउंट के साथ 4,589 रुपये हो गई है। इसमें 5.5 लीटर की बड़ी क्षमता है, जिससे आप एक बार में ज्यादा खाना तैयार कर सकते हैं। इसकी स्मार्ट AirCrisp टेक्नोलॉजी खाने को कम तेल में समान रूप से पकाती है। ये Air Fryer परिवार के लिए परफेक्ट है, जहां आप फ्रेंच फ्राइज से लेकर समोसे तक सब कुछ आसानी से ट्राई कर सकते हैं।
PHILIPS Air Fryer NA120/00
फिलिप्स का ये Air Fryer कुकिंग को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। इसकी कीमत 5,995 रुपये है, जिस पर 27% डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 4,388 रुपये हो जाती है। इसकी पेटेंटेड रैपिड एयर टेक्नोलॉजी और स्टारफिश डिजाइन पैन खाना हर तरफ से समान रूप से पकाता है।
इसमें 12 प्रीसेट मेन्यू हैं, जिससे आप फ्राई, बेक, ग्रिल, रोस्ट और बहुत कुछ बना सकते हैं। HomeID ऐप से आप 100+ रेसिपी भी सीख सकते हैं। इसका 1500W मोटर तेज और समान एयरफ्लो देती है, जो हर Air Fryer यूजर को पसंद आएगी।
KENT Classic Hot Air Fryer 4L 1300 W
केंट का ये क्लासिक Air Fryer छोटे परिवारों के लिए बेस्ट चॉइस है। इसकी कीमत 66% डिस्काउंट के साथ 2,699 रुपये हो गई है। यह 80% तक कम तेल में फ्राई, ग्रिल, रोस्ट, स्टीम और बेक कर सकता है। इसकी इंस्टेंट हीटिंग टेक्नोलॉजी खाना जल्दी और समान रूप से पकाती है।
ऑटो कट-ऑफ फीचर से ओवरकुकिंग का डर नहीं रहता। 4 लीटर की क्षमता छोटे घर के लिए सही रहेगा। इसके साथ 1 साल की वारंटी दी गई है, जो इसे एक रिलायबल Air Fryer बनाती है।
SOLARA Air Fryer For Home 4.5L with See Through Window
सोलारा का ये Air Fryer घरेलू कुकिंग को मजेदार बना देगा। इसकी एमआरपी 9,999 रुपये है। इसे 67% डिस्काउंट के साथ 3,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 360° हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खाना हर तरफ से समान रूप से पकाती है। इसका सी-थ्रू विंडो डिजाइन आपको खाना बनते समय देखने की सुविधा देता है।
10 प्रीसेट मेन्यू के साथ आप फ्राई, ग्रिल, रोस्ट और बेक सब कुछ आसानी से कर सकते हैं। ये Air Fryer उन लोगों के लिए आइडियल है जो किचन में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं।
Pigeon Healthifry Digital Air Fryer
पिजन का हेल्थिफ्राई डिजिटल Air Fryer हेल्दी ईटिंग को सुपर ईजी बना देता है। इसकी कीमत 5,995 रुपये है। इसे 56% डिस्काउंट के साथ 2,649 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 8 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं, जैसे फ्रेंच फ्राइज, समोसा, पनीर टिक्का, पिज्जा और केक, जिससे कुकिंग आसान हो जाती है।
इसकी 360° हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी खाना हर तरफ से पकाती है। डिजिटल डिस्प्ले, डिले स्टार्ट, और डीफ्रॉस्ट फंक्शन जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। ये Air Fryer बजट में स्मार्ट कुकिंग का राजा है।
Nutricook 5 Litre Air Fryer Slim, 2025 New Launch
2025 का नया लॉन्च न्यूट्रिकुक स्लिम Air Fryer किचन को स्टाइलिश और फंक्शनल बना देगा। इस एयर फ्रायर की कीमत 54% डिस्काउंट के साथ 4,599 रुपये रह जाती है। इसमें क्लियर विंडो और इंटरनल लाइट दी गई है, जिससे खाना बनते समय अंदर देखा जा सकता है। इसका 5 लीटर का बड़ा बास्केट परिवार के लिए परफेक्ट है। स्पेस-सेविंग स्लिम डिजाइन आपकी किचन स्लैब पर कम जगह घेरता है। यह एयर फ्राई, बेक, रीहीट और ग्रिल जैसे कामों में माहिर है।
AGARO Sapphire Digital Air Fryer For Home
अगरो का सैफायर डिजिटल Air Fryer घर पर प्रोफेशनल कुकिंग का एहसास दिलाता है। इसकी कीमत 7,995 रुपये है। इसे 51% डिस्काउंट के साथ 3,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 7 प्रीसेट प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनसे आप आसानी से फ्राई, बेक, रोस्ट या टोस्ट कर सकते हैं। इसका डिजिटल टच डिस्प्ले और 360° एयर सर्कुलेशन सिस्टम हर डिश को समान रूप से कुरकुरा बनाता है। 1400 वॉट पावर के साथ यह जल्दी गर्म होता है और समय बचाता है।









