Indian Railways medical emergency : हर रोज़ लाखों भारतीय रेलगाड़ियों से सफ़र करते हैं। ट्रेन का सफ़र भले ही सुहाना हो, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा में कभी-कभी अचानक तबीयत खराब हो जाती है। अब सोचिए, चलती ट्रेन में अगर आपको या आपके साथ वाले यात्री को सीने में दर्द, सांस की तकलीफ या कोई गंभीर समस्या हो जाए तो क्या करेंगे?
ज्यादातर लोग यही सोचकर परेशान हो जाते हैं कि अब डॉक्टर कहां से आएगा? लेकिन अच्छी खबर ये है कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इसके लिए शानदार इंतजाम कर रखा है। जी हां, चलती ट्रेन में भी आप डॉक्टर बुला सकते हैं और वो भी बेहद आसानी से।
ट्रेन में डॉक्टर कैसे बुलाएं? पूरा प्रोसेस जान लीजिए
अगर किसी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाए तो सबसे पहला काम है – बिना एक सेकेंड गंवाए ट्रेन के टीटीई (TTE) को बताना। टीटीई तुरंत इसकी सूचना ट्रेन कंट्रोल रूम को देगा। कंट्रोल रूम अगले बड़े स्टेशन पर डॉक्टर को पहले से तैयार रखेगा। जैसे ही ट्रेन उस स्टेशन पर रुकेगी, डॉक्टर सीधे आपके कोच में आएगा, मरीज की जांच करेगा और जरूरी प्राथमिक उपचार (First Aid) देगा।
ये सुविधा मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, यहां तक कि पैसेंजर ट्रेनों में भी उपलब्ध है। यानी कोई भी ट्रेन हो, भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ये मेडिकल इमरजेंसी सुविधा हर जगह काम करती है।
सिर्फ ₹100 में मिलेगी डॉक्टर की सेवा
ये सुविधा बिल्कुल फ्री नहीं है, लेकिन इतनी सस्ती है कि कोई भी अफोर्ड कर सकता है। डॉक्टर की Consultation Fee सिर्फ 100 रुपये तय की गई है। स्टेशन पर डॉक्टर जांच करके इलाज देगा और आपको 100 रुपये देना होगा। डॉक्टर आपको पेमेंट की रसीद भी देगा। अगर कोई दवा लिखी या दी गई तो उसका खर्च अलग से लगेगा, लेकिन बेसिक Consultation Fee सिर्फ 100 रुपये ही है।
पेट दर्द, उल्टी, बुखार में फ्री दवा भी मिलती है
अगर समस्या गंभीर नहीं, बल्कि सामान्य है – जैसे यात्रा में उल्टी (Vomiting), दस्त (Diarrhoea), हल्का बुखार, सिरदर्द या एलर्जी – तो भी घबराने की जरूरत नहीं। ऐसे में टीटीई या गार्ड के पास रखा First Aid Kit खोला जाता है और एक डोज दवा मुफ्त में दे दी जाती है। जी हां, इन छोटी-मोटी समस्याओं के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) मुफ्त दवा देता है। कोई पैसा नहीं लगता।
सबसे आसान तरीका – सीधे इस नंबर पर कॉल करें
अगर टीटीई या गार्ड तुरंत नहीं मिल रहे तो एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर है – 138। इस पर कॉल करते ही कंट्रोल रूम को पूरी जानकारी मिल जाएगी और अगले स्टेशन पर मेडिकल टीम तैयार रहेगी। चाहे टीटीई को बताएं या 138 डायल करें, दोनों तरीकों से चलती ट्रेन में डॉक्टर की सुविधा तुरंत मिल जाती है।
तो अगली बार ट्रेन में सफर करें तो बेफिक्र होकर करें। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने आपकी सेहत का पूरा ख्याल रखा है।









