---Advertisement---

Amor Neckband : आ गया आवाज बदलने वाला नेकबैंड वो भी सिर्फ 1500 रुपये में, जल्दी करें ऑफर सीमित

---Advertisement---

Amor Neckband : टेक ब्रैंड Unix ने भारतीय मार्केट में अपना नया Unix Amor Neckband (UX-480) लॉन्च कर दिया है, जो स्टाइल और इनोवेशन दोनों लेकर आया है। यह वायरलेस नेकबैंड 90 घंटे तक का प्ले टाइम ऑफर करता है और खास फीचर्स जैसे वॉइस-चेंजिंग इफेक्ट्स, कराओके मोड और LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

ऐसे में Unix Amor Neckband कॉन्टेंट क्रिएटर्स और म्यूजिक लवर्स दोनों के लिए एक मजेदार और क्रिएटिव एक्सेसरी बन सकता है।

Unix Amor Neckband को तीन कलर ऑप्शंस- ब्लैक, ब्लू और पिंक में लिस्ट किया गया है और इसकी कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। यह 12 महीने की वारंटी के साथ Unix की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल पार्टनर्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। हाइलाइट ये है कि Unix Amor Neckband की मदद से आवाज बदली जा सकती है और वॉइस चेंज का विकल्प मिलता है।

Unix Amor Neckband के धांसू फीचर्स जो दिल जीत लेंगे

नेकबैंड की सबसे खास बात इसकी मल्टीफंक्शनलिटी है। इसमें Environmental Noise Cancellation (ENC) का सपोर्ट है, जो कॉलिंग के दौरान क्लियर ऑडियो देता है। अल्ट्रा-लो लेटेंसी इसे गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए भी परफेक्ट बनाता है। साथ ही, Unix Amor Neckband में पांच इक्वलाइजर प्रीसेट्स, TF कार्ड सपोर्ट और ऑफलाइन प्लेबैक जैसे फीचर्स हैं, जिससे यह ट्रैवल, वर्कआउट और डेली यूज के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पार्टनर बन सकता है।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Unix Amor Neckband, Bluetooth 5.4 पर चलता है और इसमें 10.2mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। 10–15 मीटर की रेंज तक यह अच्छी कनेक्टिविटी ऑफर करता है। इसकी 380mAh बैटरी सिर्फ 1.5–2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और Type-C पोर्ट से चार्जिंग सपोर्ट करती है। मैग्नेटिक ईयरबड्स के साथ ऑटो ऑन/ऑफ फीचर इसे और ज्यादा पावर एफिशिएंट बनाता है।

ठीक इसी तरह डिजाइन के मामले में Unix Amor Neckband हल्का और स्टाइलिश है, जिसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है। इसके सभी फीचर्स ये दिखाते हैं कि Unix इस नेकबैंड के साथ अपने यूजर्स को सिर्फ बेसिक ऑडियो प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि एडवांस और इनोवेटिव एक्सपीरियंस भी देना चाहता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment