---Advertisement---

Ankita Bhandari Case : सुरेश राठौर कोर्ट में पेश, फॉरेंसिक टीम ने लिया आवाज का नमूना

---Advertisement---

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में जांच अब वैज्ञानिक सबूतों की ओर बढ़ गई है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद शनिवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने भी अदालत में अपनी आवाज का नमूना (Voice Sample) दिया। एसआईटी इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी।

Ankita Bhandari Case : अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े चर्चित वायरल ऑडियो प्रकरण में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। शनिवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अदालत में पेश होकर अपनी आवाज का नमूना दिया।

हल्द्वानी में ‘हेराफेरी’: 25 महीने में पैसा डबल का झांसा, 8 हजार लोगों के 39 करोड़ डूबे

इससे पहले शुक्रवार को इसी मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बनीं। विशेष जांच दल (SIT) का मकसद वायरल क्लिप में सुनाई देने वाली आवाजों की वैज्ञानिक पुष्टि करना है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने हुई प्रक्रिया

शनिवार को सुरेश राठौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में पहुंचे। यहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने उनके वॉयस सैंपल सुरक्षित किए। गौरतलब है कि सुरेश राठौर ने इससे पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत से एक दिन का समय मांगा था। अदालत ने उनकी अर्जी स्वीकार की थी, जिसके बाद वे शनिवार को जांच प्रक्रिया में शामिल हुए।

अभिनेत्री ने मोबाइल भी जमा कराया

इस मामले में शुक्रवार को ही अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अदालत में हाजिरी दी थी। उन्होंने न केवल अपनी आवाज के नमूने दिए, बल्कि अपना मोबाइल फोन भी कोर्ट में जमा करा दिया है। पुलिस प्रशासन इस जांच को लेकर बेहद गंभीर है और एसआईटी लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। वायरल ऑडियो को लेकर देहरादून और हरिद्वार में कुल चार अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज हैं, जिनकी जांच एक साथ चल रही है।

चंडीगढ़ लैब में होगी जांच

एसआईटी प्रभारी और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने पुष्टि की है कि अदालत में लिए गए दोनों के वॉयस सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। यह जांच चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) में होगी। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वायरल ऑडियो क्लिप में मौजूद आवाजें इन दोनों की हैं या नहीं।

Dehradun : भीख मांगने वाले हाथ अब चला रहे कंप्यूटर, 154 बच्चे पहुंचे स्कूल

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment