---Advertisement---

अंकिता केस अपडेट: दुष्यंत गौतम का बड़ा एक्शन, वायरल कंटेंट हटाने के लिए प्रशासन को लिखा पत्र

---Advertisement---

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने मोर्चा खोल दिया है। उर्मिला सनावर के वायरल वीडियो में अपना नाम आने के बाद उन्होंने सीधे गृह सचिव को पत्र लिखा है। गौतम ने इस पूरे प्रकरण को उनके खिलाफ रची गई एक गहरी आपराधिक साजिश करार दिया है।

दुष्यंत गौतम ने दावा किया है कि कुछ आपराधिक तत्वों ने उनकी छवि धूमिल करने के लिए फर्जी और मनगढ़त ऑडियो रिकॉर्डिंग तैयार की है। गृह सचिव को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि वे एक प्रतिष्ठित सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ घृणित, दुर्भावनापूर्ण और झूठी सामग्री जानबूझकर फैलाई जा रही है।

अपनी शिकायत को पुख्ता करने के लिए उन्होंने प्रशासन को एक लंबी सूची सौंपी है। इस पत्र में उर्मिला सनावर समेत 28 फेसबुक आईडी, 9 इंस्टाग्राम हैंडल, 8 यूट्यूब चैनल और 2 एक्स (ट्विटर) हैंडल के नाम शामिल हैं। इन अकाउंट्स के ईमेल और फोन नंबर भी जांच के लिए दिए गए हैं।

भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी ने मांग की है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार चैनलों से आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाया जाए। सबूत के तौर पर उन्होंने इन अकाउंट्स से डाउनलोड की गई सामग्री को एक पेन ड्राइव में डालकर पत्र के साथ संलग्न किया है और इसके प्रसार पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment