Ayushman Bharat : आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है, जिसमें हर पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का फ्री ट्रीटमेंट मिलता है। लाखों लोग इसका फायदा ले रहे हैं। लेकिन अब सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। आयुष्मान कार्ड का लाभ लगातार पाने के लिए हर लाभार्थी को Ayushman Card e-KYC जरूर पूरी करनी होगी। वरना Ayushman Card e-KYC न करने पर दिक्कतें आ सकती हैं।
e-KYC के 4 सुपर आसान तरीके, घर बैठे या CSC पर
सरकार ने Ayushman Card e-KYC को तेज और सिंपल बनाने के लिए चार ऑप्शन दिए हैं: OTP वेरिफिकेशन, फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फेस ऑथेंटिकेशन। मोबाइल से या पास के CSC सेंटर पर जाकर Ayushman Card e-KYC मिनटों में हो जाएगी। Ayushman Card e-KYC क्या है, क्यों जरूरी है, कैसे करें और क्या सावधानी बरतें, सब जान लीजिए।
Ayushman Bharat App से घर बैठे e-KYC, स्टेप बाय स्टेप
Ayushman Card e-KYC के लिए सबसे आसान तरीका है Ayushman Bharat App।
स्टेप 1: ऐप डाउनलोड करें – प्ले स्टोर में “Ayushman Bharat Digital Mission” या “ABHA / Ayushman App” सर्च करें। ऑफिशियल ऐप इंस्टॉल करें। ऐप खोलकर भाषा चुनें और मोबाइल नंबर से OTP डालकर लॉगिन करें।
स्टेप 2: e-KYC सेक्शन में जाएं – होम पेज पर “Ayushman Card” या “Generate Ayushman Card” चुनें। फिर “Complete e-KYC” पर टैप करें। दो विकल्प मिलेंगे: Aadhaar OTP और बायोमेट्रिक्स (CSC पर)। घर से करना है तो OTP चुनें और आधार नंबर डालें।
स्टेप 3: OTP आएगा, डालते ही काम खत्म – आधार से लिंक मोबाइल पर OTP आएगा। सही OTP डालें, Ayushman Card e-KYC इंस्टेंट पूरा। नाम, उम्र, पता अपने आप भर जाएगा।
स्टेप 4: नया डिजिटल कार्ड जेनरेट करें – Ayushman Card e-KYC सफल होने पर “Generate Ayushman Card” क्लिक करें। सेकंडों में डिजिटल कार्ड तैयार। PDF डाउनलोड करें या WhatsApp पर शेयर करें।
e-KYC नहीं की तो क्या नुकसान?
Ayushman Card e-KYC टाइम पर न हुई तो: आयुष्मान कार्ड डीएक्टिवेट हो सकता है। अस्पताल इलाज से मना कर सकता है। नाम लिस्ट से हट सकता है। इसलिए सरकार अलर्ट कर रही है कि जल्दी Ayushman Card e-KYC पूरी कर लें, वरना 5 लाख का फायदा रुक जाएगा।









