---Advertisement---

Bajaj Pulsar NS125 : 98,400 में बजाज की नई बाइक, अब ऑफ-रोडिंग और भी होगी आसान

---Advertisement---

Bajaj Pulsar NS125 : अगर आप Pulsar NS125 के दीवाने हैं, तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी है! बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी सबसे पावरफुल 125cc मोटरसाइकिल Pulsar NS125 ABS में एक जबरदस्त अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इस युवाओं की फेवरेट ‘नेकेड स्पोर्ट्स’ बाइक में 3 ABS राइड मोड्स और एक धांसू नया कलर ऐड किया है, वो भी बिना एक रुपया भी बढ़ाए।

Pulsar NS125 ABS अब पूरे भारत के सभी बजाज ऑटो डीलरशिप्स पर उपलब्ध है और इसकी कीमत वही पुरानी 98,400 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) ही रखी गई है। Pulsar NS125 को ये अपडेट मिलने से ये बाइक और भी प्रीमियम लगने लगी है, बिना जेब पर बोझ डाले।

अब हर मौसम के लिए अलग मोड

Pulsar NS125 ABS में अब 3 नए ABS राइड मोड्स जोड़े गए हैं, जो राइडिंग को और भी आसान और सेफ बना देंगे। इसमें रोड, रेन, और ऑफ रोड जैसे मोड्स शामिल हैं। ये फीचर राइडर को अलग-अलग कंडीशंस के हिसाब से ABS को एडजस्ट करने का मौका देता है, ताकि हर राइड मजेदार और सुरक्षित रहे।

Pulsar NS125 के रोड मोड में सामान्य सड़कों और हाईवे पर बेहतरीन कंट्रोल मिलता है, जो स्पीड के शौकीनों के लिए परफेक्ट है। वहीं, रेन मोड गीली और फिसलन वाली रोड्स पर ग्रिप और स्टेबिलिटी बढ़ाता है, बारिश में भी चिंता फ्री राइडिंग। और तीसरा ऑफ-रोड मोड मुश्किल या खराब सड़कों पर कंट्रोल और अडैप्टेबिलिटी देता है, जैसे ग्रामीण इलाकों में घूमना हो।

ये टेक्नोलॉजी Pulsar NS125 ABS की सेफ्टी, स्टेबिलिटी और कंट्रोल को नेक्स्ट लेवल पर ले जाती है। आमतौर पर ये फीचर्स हाई-एंड सेगमेंट की बाइक्स में ही मिलते हैं, लेकिन बजाज ऑटो ने इन्हें 125cc Pulsar NS125 में लाकर गेम चेंज कर दिया है।

NS की पहचान और नया लुक

Pulsar NS125 अपनी ‘नेकेड स्पोर्ट्स’ फॉर्म के साथ वफादार बनी हुई है, जो इस सेगमेंट को ही डिफाइन करती है। Pulsar NS125 का डिजाइन देखते ही दिल जीत लेता है।

इसमें NS रेंज का आइकॉनिक फॉर्म, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्ट्रीटफाइटर स्टांस है, जो इसे दमदार एथलेटिक लुक देता है। Pulsar NS125 की पेरिमीटर फ्रेम मजबूती और कंट्रोल का बेस्ट बैलेंस देती है।

अब ये बाइक एक कूल ‘पर्ल मेटैलिक व्हाइट’ कलर ऑप्शन के साथ भी आ रही है, जो इसके एग्रेसिव स्टाइलिंग को और चमका देता है। बाकी फीचर्स में TBT नेविगेशन और कई एडवांस्ड ऑप्शंस भी हैं, जो Pulsar NS125 को रोजमर्रा की राइडिंग के लिए आइडियल बनाते हैं।

बजाज ऑटो लिमिटेड के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष सारंग कनाडे ने कहा कि पल्सर (Pulsar) ब्रांड ने हमेशा भारत के युवाओं के लिए पावर और परफॉर्मेंस की फीलिंग को रियल बनाया है। Pulsar NS125 में ABS राइड मोड्स और नए पर्ल मेटैलिक व्हाइट कलर को ऐड करने से हम एडवांस्ड राइडिंग टेक को और एक्सेसिबल बना रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment