---Advertisement---

Beetroot For Glowing Skin : ब्लश छोड़ें, चुकंदर के रस से पाएं प्राकृतिक गुलाबी निखार

---Advertisement---

Beetroot For Glowing Skin :  गुलाबी-गुलाबी गाल हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन अक्सर हम इसके लिए महंगे ब्लश या ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्च कर देते हैं।

क्या आप जानते हैं कि आपके घर में ही एक ऐसा नेचुरल तरीका मौजूद है जो आपके गालों को फॉरएवर पिंक और ग्लोइंग बना सकता है?

जी हां, चुकंदर का रस आपकी त्वचा को तुरंत नेचुरल गुलाबी निखार दे सकता है।

यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित है, कोई कैमिकल नहीं और आसानी से घर पर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं, इसे इस्तेमाल करने के आसान तरीके।

नेचुरल ब्लश के लिए चुकंदर और गुलाब जल

सामग्री

  • 1 चम्मच ताजा चुकंदर का रस
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • लगाने का तरीका:
  • चुकंदर का रस और गुलाब जल अच्छी तरह मिला लें।
  • एक कॉटन बॉल को मिश्रण में भिगोएं।
  • इसे अपने गालों पर ब्लश की तरह लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

कब लगाएं

रोज रात सोने से पहले। इस तरीके से गालों का नेचुरल पिंक ग्लो बढ़ता है और त्वचा को फ्रेश लुक मिलता है।

चुकंदर और दही का फेस मास्क

सामग्री

  • 1 चम्मच चुकंदर का पेस्ट
  • 1 चम्मच ताज़ा दही
  • आधा चम्मच शहद (यदि आपकी त्वचा ड्राई है)

लगाने का तरीका

सभी सामग्री को मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें। इसे अपने गालों और पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक सूखने दें। गुनगुने पानी से धोकर थपथपाकर सुखाएं।

चुकंदर की आइस क्यूब – ताजगी और निखार के लिए

सामग्री

  • आधा कप चुकंदर का गाढ़ा रस
  • आधा कप सादा पानी

बनाने और लगाने का तरीका

चुकंदर का रस और पानी मिलाकर आइस ट्रे में जमा दें। सुबह चेहरा धोने के बाद, आइस क्यूब को पतले कपड़े में लपेटें।

गालों और मुंहासों वाली जगह पर हल्के हाथों से 30–60 सेकंड तक रगड़ें।

कब लगाएं

रोज सुबह या जब भी तुरंत गुलाबी निखार चाहिए। यह सूजन कम करता है, त्वचा को ठंडक देता है और गालों को इंस्टेंट पिंक ग्लो देता है।

नेचुरल ब्यूटी टिप्स

चुकंदर का रस हमेशा ताजा इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक और नेचुरल ग्लो लंबे समय तक बनी रहती है।

महंगे ब्लश और केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह ये नेचुरल टिप्स सुरक्षित और असरदार हैं।

अब महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं। अपने घर में मौजूद चुकंदर और दही से आप पाएं गुलाबी-गुलाबी गाल, फ्रेश लुक और नैचुरल ग्लो।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment