---Advertisement---

Besan Papdi For Tea : झटपट बनाएं नमकीन बेसन पापड़ी, हर बाइट में मिलेगा करारा स्वाद

---Advertisement---

Besan Papdi For Tea : अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो बेसन पापड़ी आपके लिए परफेक्ट विकल्प है।

बेसन से वैसे तो लड्डू, पकौड़े और चीला जैसी कई डिशेज बनाई जाती हैं, लेकिन बेसन पापड़ी का कुरकुरापन और स्वाद अलग ही मज़ा देता है।

खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ढेर सारी सामग्री की जरूरत होती है।

थोड़े से मसालों और बेसन से तैयार यह पापड़ी घर आए अचानक मेहमानों को भी खुश कर देगी। इसे आप चाय के साथ या फिर किसी डिप और रायते के साथ भी परोस सकते हैं।

बेसन पापड़ी बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री

  • बेसन – 1 कप
  • अजवाइन – ½ चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 छोटे चम्मच (आटे में डालने के लिए)
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – तलने के लिए

बेसन पापड़ी बनाने की आसान विधि

सबसे पहले बेसन को छानकर एक बाउल में लें। इसमें अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

अब इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालें और अच्छी तरह बेसन में मिक्स कर लें।

धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें।

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन से पतली पापड़ी बेल लें।

कड़ाही में तेल गर्म करें और पापड़ियों को मध्यम आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें।

तैयार बेसन पापड़ी को किचन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

लीजिए! आपकी कुरकुरी और स्वादिष्ट बेसन पापड़ी तैयार है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment