Best 5G Phones : अमेज़न के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अभी हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट चल रहा है। अगर आप भी इस सेल का फायदा उठाकर 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट टाइट है, तो टेंशन न लें।
आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे टॉप 5G फोन्स के बारे में, जो कम पैसे में मिल जाएंगे और फीचर्स से भरपूर हैं। ये 5G phones न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी कमाल कर देंगे। आइए, एक-एक करके जानते हैं इन बेस्ट 5G phones के बारे में।
Samsung Galaxy M06 5G
Samsung Galaxy M06 5G स्मार्टफोन अमेज़न की इस फेस्टिवल सेल में सिर्फ 7,499 रुपये में उपलब्ध है। ये 5G phone उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, 5000 mAh की लंबी चलने वाली बैटरी और 50MP मेन रियर कैमरा चाहते हैं। Samsung Galaxy M06 5G के साथ आप आसानी से फोटोज क्लिक कर सकते हैं और वीडियो स्ट्रीमिंग का मज़ा ले सकते हैं, बिना बैटरी की चिंता किए।
Samsung Galaxy M36 5G
Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन सेल के ऑफर्स के बाद 13,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। इसकी 7.7mm की स्लिम प्रोफाइल इसे हैंडल करने में बेहद आसान बनाती है। Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की शानदार AMOLED डिस्प्ले है, जो कलर्स को जीवंत बनाती है, साथ ही 5000 mAh बैटरी लंबे समय तक साथ देती है। कैमरा सेक्शन में 50MP मेन रियर कैमरा है, जो शार्प तस्वीरें कैप्चर करता है। ये 5G phone स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेस्ट कॉम्बिनेशन है।
iQOO Z10x 5G
iQOO Z10x 5G फोन ऑफर्स के बाद सिर्फ 11,999 रुपये में आ रहा है। इसमें 50 MP मेन रियर कैमरा है, जो क्लियर शॉट्स देता है, डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर तेज़ स्पीड सुनिश्चित करता है और 6500 mAh की मॉन्स्टर बैटरी पूरे दिन चलाने की ताकत देती है। iQOO Z10x 5G उन यूजर्स के लिए आइडियल है जो गेमिंग या मल्टीटास्किंग करते हैं, और ये 5G phone अमेज़न सेल का हॉट पिक बन चुका है।
iQOO Z10x Lite 5G
iQOO Z10x Lite 5G फोन इस सेल में ऑफर्स के बाद 8,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस डिवाइस में 50 MP मेन रियर कैमरा, 6000 mAh की बड़ी बैटरी और डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पैक किया गया है। iQOO Z10x Lite 5G स्मार्टफोन उन लोगों को पसंद आएगा जो किफायती 5G phone चाहते हैं, लेकिन बैटरी लाइफ और कैमरा क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते। ये फोन डेली यूज के लिए बिल्कुल फिट सिट।
Redmi A4 5G
Redmi A4 5G फोन इस सेल में ऑफर्स के बाद 8,099 रुपये में मिल रहा है। इसमें 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो मूवीज और गेम्स के लिए कमाल का है, 50 MP मेन रियर कैमरा शानदार फोटोज लेता है, 5160 mAh बैटरी लंबी बैकअप देती है और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर स्मूथ परफॉर्मेंस का ख्याल रखता है। Redmi A4 5G जैसे 5G phones सेल में खरीदने का बेस्ट ऑप्शन है, अगर आप बड़ा डिस्प्ले पसंद करते हैं।









