---Advertisement---

Amazon पर Lenovo Tab पर मिल रही बड़ी छूट, कीमत 10 हजार से भी कम

---Advertisement---

Lenovo Tab : नया टैबलेट सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपको ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon का रुख करना चाहिए, जहां Lenovo जैसे भरोसेमंद ब्रैंड का Lenovo Tab 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। Lenovo Tab नए दौर की जरूरत इसलिए है क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर मल्टीमीडिया ऐक्सेस करने के लिए बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस बेस्ट रहते हैं और स्मार्टफोन स्क्रीन में वो मजा नहीं आता।

Lenovo Tab की खासियतें जो दिल जीत लेंगी

Lenovo Tab की खासियत यह है कि इसमें 10 इंच से बड़ा डिस्प्ले मिलता है और डुअल स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। इस Lenovo Tab के फुल चार्ज होने पर इससे 9.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। धांसू परफॉर्मेंस के लिए यह MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें मेटल बिल्ड वाली मजबूत बॉडी मिलती है। आइए इस Lenovo Tab पर मिल रही डील के बारे में बताते हैं।

खास ऑफर्स के साथ कीमत कम

लेनोवो टैबलेट का 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाला WiFi मॉडल Amazon पर केवल 10,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में ग्राहकों को 1,099 रुपये तक छूट दी गई है और इस Lenovo Tab की कीमत 10 हजार रुपये से कम रह जाएगी।

पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने वालों को 10,400 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। ध्यान रहे, इसकी वैल्यू पुराने फोन या टैबलेट के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

ऐसे हैं Lenovo Tab के स्पेसिफिकेशंस

लिनोवो के Lenovo Tab में 10.1 इंच का WUXGA LCD IPS डिस्प्ले दिया गया है और 60Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 400nits ब्राइटनेस मिलती है। इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है और 4GB LPDDR4x रैम मिलती है। इसमें दो साइड स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। सामने 5MP और पीछे 8MP कैमरा सेंसर्स इसका हिस्सा है। डिवाइस की 5100mAh क्षमता वाली बैटरी लंबा बैकअप देती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment