---Advertisement---

Vivo यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा, OriginOS 6 अब भारत में हुआ लांच

---Advertisement---

OriginOS 6 : स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपने यूजर्स के फोन यूज करने के एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदलने के लिए कमर कस चुकी है। जी हां, अब Android 16 पर आधारित OriginOS 6 लॉन्च हो गया है। चाइनीज मार्केट के बाद 15 अक्टूबर से ग्लोबल रोलआउट शुरू हो चुका है।

अब भारत में भी Vivo और iQOO यूजर्स को OriginOS 6 के साथ एकदम नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। अगर आप Vivo या iQOO फोन यूज करते हैं, तो ये अपडेट आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। आइए, OriginOS 6 के बारे में विस्तार से जानते हैं कि ये आपके फोन को कैसे सुपरचार्ज कर देगा।

नए सॉफ्टवेयर अपडेट OriginOS 6 के बाद यूजर्स को पावरफुल AI फीचर्स और स्मूद परफॉर्मेंस का फायदा मिलेगा। अब तक FunTouchOS पर चल रहे Vivo और iQOO फोन्स पर OriginOS 6 आने से भारतीय यूजर्स के लिए कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। OriginOS 6 के लेटेस्ट मॉडल्स को ये अपडेट सबसे पहले दिया जाएगा, और बाद में बाकी डिवाइसेज के लिए भी Vivo इसे रोलआउट करेगा।

इससे Vivo और iQOO यूजर्स को वैसा ही ग्लोबल एक्सपीरियंस मिलेगा, जैसा चाइनीज मार्केट में मिलता आ रहा है। OriginOS 6 न सिर्फ परफॉर्मेंस को बूस्ट करेगा, बल्कि AI टूल्स से रोजमर्रा के काम आसान बना देगा।

बीटा प्रोग्राम: 15 अक्टूबर से 6 नवंबर 2025 तक

OriginOS 6 का बीटा वर्जन सबसे पहले चुनिंदा Vivo और iQOO मॉडल्स पर उपलब्ध होगा। इसमें vivo X200 Pro, iQOO 13 (इनिशियल वेव), X Fold 5, X200 शामिल हैं। अगर आप इनमें से कोई फोन यूज करते हैं, तो जल्दी बीटा प्रोग्राम जॉइन करें और OriginOS 6 को टेस्ट करें।

वेव 1: अर्ली नवंबर 2025

OriginOS 6 का पहला बड़ा रोलआउट वेव नवंबर की शुरुआत में शुरू होगा। इसमें X Fold5, X200 Pro, X200, X200 FE, V60, iQOO 13 जैसे Vivo और iQOO फोन्स को अपडेट मिलेगा। ये मॉडल्स OriginOS 6 के साथ नई स्पीड और फीचर्स एंजॉय करेंगे।

वेव 2: मिड नवंबर 2025

दूसरी वेव में मिड नवंबर तक OriginOS 6 X Fold3 Pro, X100 Pro, X100, iQOO 12 पर पहुंच जाएगा। Vivo यूजर्स को OriginOS 6 के AI फीचर्स से फायदा होगा, जो फोन को और स्मार्ट बना देंगे।

वेव 3: मिड दिसंबर 2025

तीसरी वेव दिसंबर के मध्य में आएगी, जिसमें V60e, V50, V50e, T4 Ultra, T4 Pro, Neo 10, Neo 10R, Neo9 Pro जैसे मॉडल्स OriginOS 6 पा लेंगे। iQOO और Vivo के ये फोन्स OriginOS 6 से परफॉर्मेंस में इजाफा महसूस करेंगे।

वेव 4: Q1 2026

चौथी वेव 2026 की पहली तिमाही में होगी, जिसमें X90 Pro, X90, V60 Lite, V60 Lite 4G, V50 Lite, V50 Lite 4G, V40, V40e, V40 Lite, V40 Lite 4G, V40 SE 80W, V40 SE, V30 Pro, V30, V30e, V30 Lite, V30 Lite 4G, V30 जैसे Vivo मॉडल्स शामिल हैं। इसके अलावा SET4, T4R, T4x, T3 Ultra, T3 Pro, Y400 Pro, Y400, Y400 4G, Y300 Plus, Y300, Y200 Pro, Y200, Y200e, Y100, Y100 4G, Y58, Y39, Y38, Y31 Pro, iQOO 11Z10R, Z10x, Z9, Z9s Pro, Z9s भी OriginOS 6 पा लेंगे।

बता दें, अब तक चाइनीज मार्केट में Vivo और iQOO डिवाइसेज में OriginOS 6 मिल रहा था, लेकिन भारत में अलग एक्सपीरियंस दिया जाता था। अब OriginOS 6 से यूजर्स को ग्लोबली एक जैसा अनुभव इन फोन्स के साथ मिलेगा। तो, अगर आप Vivo या iQOO फोन के शौकीन हैं, तो OriginOS 6 का इंतजार करें – ये अपडेट आपके स्मार्टफोन को नई जिंदगी दे देगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment