Maruti Alto K10 : जब बात देश की सबसे किफायती कारों की आती है, तो मारुति ऑल्टो K10 का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 3,69,900 रुपये है, जो इसे आम आदमी की पहली पसंद बनाती है। इस नवंबर में मारुति सुजुकी ने Alto K10 पर धमाकेदार ऑफर पेश किया है, जिसमें 52,100 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
इस ऑफर में 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (या 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस) और 4,200 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है। Alto K10 की कीमत 3.69 लाख रुपये से शुरू होकर 5.44 लाख रुपये तक जाती है। तो अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए!
मारुति ऑल्टो K10 के शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Alto K10 मारुति के अपडेटेड Heartect प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाता है। इस हैचबैक में नया K-series 1.0L डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है, जो 49kW (66.62PS) की पावर और 89Nm का टॉर्क देता है।
कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का शानदार माइलेज देता है। अगर आप CNG ऑप्शन चुनते हैं, तो ये 33.85 kmpl का माइलेज देती है, जो इसे और भी किफायती बनाता है।
मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस इंफोटेनमेंट सिस्टम
Alto K10 में 7 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो पहले से मारुति की S-Presso, Celerio और Wagon-R में मौजूद है। ये सिस्टम Apple CarPlay, Android Auto, USB, Bluetooth और AUX केबल को सपोर्ट करता है।
नया डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील भी खास है, जिसमें इंफोटेनमेंट कंट्रोल्स माउंटेड हैं। साथ ही, मारुति ने अब Alto K10 में 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड कर दिया है, जो इसे सेफ्टी के मामले में और भरोसेमंद बनाता है।
सेफ्टी फीचर्स का पूरा पैकेज
Alto K10 में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD) और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स हैं। प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर फ्रंट सीट बेल्ट्स के साथ-साथ स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और हाई-स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
पार्किंग को आसान बनाने के लिए रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मौजूद है। ये कार 6 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है – स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे।









