---Advertisement---

ब्रिगेडियर हत्याकांड के बाद पुलिस में बड़ा फेरबदल! SSP ने एक झटके में बदले 30 अफसर

---Advertisement---

देहरादून, 2 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न)। राजधानी में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की सरेराह हत्या ने पुलिस महकमे की चूलें हिला दी हैं। जनता के भारी आक्रोश और सुरक्षा व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार रात एक बड़ा फैसला लेते हुए जिले के 30 पुलिस अधिकारियों और उप-निरीक्षकों के तबादले कर दिए।

यह कदम उस समय उठाया गया है जब देहरादून पुलिस पहले से ही अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाकर अपनी साख बचाने की कोशिश में जुटी है।

बीती 30 मार्च को राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड पर जो कुछ हुआ, उसने पूरे शहर को दहला दिया था। मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। इस घटना ने साबित कर दिया कि शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की इसी सुस्ती को दूर करने के लिए अब थानों और चौकियों की कमान बदली गई है।

इन प्रमुख अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

क्र० सं०नाम निरीक्षक / उपनिरीक्षककहाँ सेकहाँ को
1निरीक्षक ना०पु० नरेश राठौरपुलिस लाईनप्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर
2निरीक्षक ना०पु० नरेन्द्र गहलावतपुलिस लाईनप्रभारी शिकायती प्रकोष्ठ पु० कार्यालय
3उ०नि० ना०पु० कुन्दन रामथानाध्यक्ष प्रेमनगरप्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ पु०कार्यालय
4उ०नि०ना०पु० संजीत कुमारथानाध्यक्ष नेहरूकालोनीथानाध्यक्ष थाना रायपुर
5उ०नि०ना०पु० मनोज नौटियालपुलिस लाईनथानाध्यक्ष नेहरूकालोनी
6उ०नि०ना०पु० प्रवीन सैनीथाना ऋषिकेशचौकी प्रभारी कुठालगेट थाना राजपुर
7उ०नि०ना०पु० पंकज कुमारपुलिस लाईनचौकी प्रभारी धर्मावाला थाना सहसपुर
8उ०नि०ना०पु० अर्जुन गुंसाईचौकी आई०टी०पार्क थाना राजपुरचौकी बाजार विकासनगर थाना विकासनगर
9उ०नि० जगदम्बा प्रसादकोतवाली नगरथाना रायवाला
10म०उ०नि० नीमाकोतवाली नगरएसआईएस शाखा
11उ०नि० बलदीप सिंहपटेलनगरथाना रानीपोखरी
12उ०नि० कैलाश चन्दपटेलनगरथाना रायपुर
13उ०नि० महाबीर सिंह सजवाणपटेलनगरथाना राजपुर
14उ०नि० गिरीश चन्द्र बडोनीक्लेमनटाऊनथाना विकासनगर
15उ०नि० बलवीर सिंह रावतराजपुरथाना पटेलनगर
16म०उ०नि० मालिनीप्रेमनगरथाना कालसी
17उ०नि० राजकुमारऋषिकेशथाना प्रेमनगर
18उ०नि० कुशाल सिंह रावतरायवालाथाना कोतवाली नगर
19उ०नि० बिक्रम सिंह नेगीरानीपोखरीथाना पटेलनगर
20उ०नि० नौशाद अंसारीविकासनगरथाना रायवाला
21म०उ०नि० हेमा बिष्टकालसीथाना प्रेमनगर
22उ०नि० मनोज रावतपुलिस लाईनथाना ऋषिकेश
23उ०नि० जगमोहन सिंहपुलिस लाईनथाना ऋषिकेश
24उ०नि० देवेन्द्र कुमार गुप्तापुलिस लाईनप्रभारी एएनटीएफ
25म०उ०नि० प्रेरणा चौधरीएएनटीएफथाना रायपुर
26उ०नि० बलदेव सिंहएसआईएस शाखाथाना पटेलनगर
27म०उ०नि० भागीरथीएसआईएस शाखाथाना कोतवाली नगर
28उ०नि०ना०पु० विवेक राठीचौकी प्र० धर्मावाला थाना सहसपुरचौ०प्र० आईडीपीएल थाना ऋषिकेश
29उ०नि०ना०पु० मयंक त्यागीचौकी बाजार विकासनगरथाना क्लेमनटाउन
30म०उ०नि० ज्योतिथाना रानीपोखरीथाना रायवाला

तबादला सूची के अनुसार, नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष रहे संजीत कुमार को अब रायपुर थाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात रहे मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेमनगर के थानाध्यक्ष कुंदन राम को हटाकर मानवाधिकार प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है। राजपुर थाने के तहत आने वाली आईटी पार्क चौकी के प्रभारी अर्जुन गुसाईं का तबादला विकासनगर की बाजार चौकी में कर दिया गया है।

चौकी प्रभारियों और उप-निरीक्षकों का व्यापक फेरबदल

एसएसपी द्वारा जारी सूची में कई चौकियों के समीकरण बदले गए हैं। ऋषिकेश थाने से प्रवीन सैनी को राजपुर के कुठालगेट चौकी का प्रभार मिला है, जबकि पंकज कुमार को सहसपुर की धर्मावाला चौकी की कमान सौंपी गई है। नगर कोतवाली में तैनात जगदंबा प्रसाद को रायवाला और महिला उप निरीक्षक नीमा को एसआईएस शाखा भेजा गया है। पटेलनगर से बलदीप सिंह को रानीपोखरी और कैलाश चंद्र को रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

हरिद्वार और ऋषिकेश रूट पर भी पैनी नजर

कानून-व्यवस्था को चुस्त करने के लिए ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्रों में भी बदलाव किए गए हैं। रायवाला के कुशाल सिंह रावत अब नगर कोतवाली में सेवाएं देंगे, जबकि विकासनगर के नौशाद अंसारी को रायवाला भेजा गया है। कालसी से महिला उप निरीक्षक हेमा बिष्ट को प्रेमनगर भेजा गया है। विशेष रूप से, देवेंद्र कुमार गुप्ता को एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का प्रभारी नियुक्त किया गया है, ताकि नशे के कारोबार पर भी नकेल कसी जा सके।

सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा

तबादलों के साथ-साथ देहरादून पुलिस ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत संदिग्धों की धरपकड़ तेज कर चुकी है। शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से राजपुर, मसूरी रोड और क्लेमेनटाउन जैसे इलाकों में रात की गश्त बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुछ और कड़े प्रशासनिक फैसले लिए जा सकते हैं ताकि राजधानी की सड़कों पर आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment