---Advertisement---

Bigg Boss 19 : डबल एविक्शन के साथ बिग बॉस 19 में लौटेगा सीक्रेट रूम

---Advertisement---

Bigg Boss 19 : सलमान खान के धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में रोज नया ड्रामा चल रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले दोस्ती में दरार आ चुकी थी, अब वो दुश्मनी में बदल गई है। अमाल के ग्रुप वाले भी तान्या से किनारा कर चुके हैं और उसे घर में अकेला कर दिया है।

ऊपर से अब एविक्शन की बड़ी खबर आ गई है। इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि डबल एविक्शन हो सकता है। साथ ही बिग बॉस का सीक्रेट रूम फिर से खुलने वाला है। आइए, डबल एविक्शन की पूरी डिटेल में झांकते हैं।

कौन होगा नॉमिनेट?

बिग बॉस के फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक, इस हफ्ते डबल एविक्शन का तड़का लगने वाला है। एक सदस्य को ऑडियंस वोट से बाहर करेगी, तो दूसरे कंटेस्टेंट की किस्मत घरवालों के हाथों होगी। घरवाले किसी एक को मिलकर वोट आउट करेंगे। ‘बीबी इनसाइडर’ की रिपोर्ट कहती है कि पहला कन्फर्म बाहर होने वाला नेहल चुडासमा है। नेहल को ऑडियंस से कम वोट्स मिले, तो वो घर से बेघर हो जाएंगी। उनका गेम ऑडियंस को कुछ खास नहीं लगा, इसलिए ये हाल हुआ।

सीक्रेट रूम का खुलेगा दरवाजा

नेहल के बाद नॉमिनेटेड प्रणित, गौरव और बसीर में से किसी एक को घरवाले मिलकर एविक्ट करेंगे। ये कंटेस्टेंट घर से बाहर तो होगा, लेकिन बाहर नहीं जाएगा। उसके लिए बिग बॉस का सीक्रेट रूम का दरवाजा खुलने वाला है। अभी तक दूसरे सदस्य का नाम कन्फर्म नहीं हुआ। अब मजा ये देखने में होगा कि गौरव, प्रणित और बसीर में से घरवाले किसे चुनकर बाहर फेंकेंगे। ये ट्विस्ट शो को और हॉट बना देगा।

अमाल से जुड़ा बिग अपडेट

इसके अलावा एक और धमाकेदार खबर है। ‘बीबी तक’ के अनुसार, अमाल मलिक हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से बिग बॉस के घर से कुछ दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर अमाल के पापा डब्बू मलिक का ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि 28 को बाहर मिलते हैं। नाम तो नहीं लिया, लेकिन अफवाहें जोरों पर हैं कि अमाल को हेल्थ चेकअप के लिए जाना पड़ेगा। बाद में उन्हें वापस घर में एंट्री मिलेगी। ये अपडेट फैंस को चौंका रहा है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment