---Advertisement---

Bihar NDA Victory 2025 : नीतीश कुमार की वापसी पक्की? मोदी के पोस्ट ने फेल कर दिए विपक्ष के सारे प्लान

---Advertisement---

Bihar NDA Victory 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “सुशासन की जीत” बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लीडरशिप की जमकर तारीफ की।

ये बयान राजनीति के गलियारों में हलचल मचा रहा है, क्योंकि चुनावी कैंपेन में विपक्ष बार-बार चिल्ला रहा था कि भाजपा नीतीश को दोबारा सीएम नहीं बनने देगी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।

बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।’

मोदी की पोस्ट में नीतीश और सहयोगियों को खास बधाई

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।’

नीतीश कुमार को उनके फैंस “सुशासन बाबू” कहकर पुकारते हैं। पिछले दो दशकों में लॉ एंड ऑर्डर, सड़कें बनाने, शिक्षा, हेल्थ और महिलाओं के उत्थान जैसे कामों में आए बदलाव की वजह से ये नाम उन्हें मिला है। प्रधानमंत्री मोदी का ये मैसेज NDA के अंदर लीडरशिप को लेकर चल रही बातों का सीधा जवाब माना जा रहा है।

विपक्ष के दावों पर मोदी का करारा जवाब

चुनावी रैलियों में विपक्ष ने जोर-शोर से प्रचार किया था कि भाजपा नीतीश को साइडलाइन करके अपनी सरकार बनाएगी, लेकिन रिजल्ट आने के बाद पीएम मोदी के संदेश ने सारी अफवाहों पर पानी फेर दिया। NDA की इस बंपर जीत के बाद अब बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एक बार फिर सरकार बनने का रास्ता पूरी तरह क्लियर हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment