BIS Care App : धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में सोने-चांदी की चमक बढ़ जाती है। इस शुभ दिन पर लोग सोना (Gold) या चांदी खरीदकर घर लाते हैं, क्योंकि परंपरा के अनुसार धनतेरस पर सोने का सिक्का या गहना खरीदना मंगलकारी माना जाता है। लेकिन इस चमक-दमक के बीच सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
देश के कई हिस्सों में नकली हॉलमार्क (Fake Hallmark) और फर्जी सर्टिफिकेट के साथ सोना बेचने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल है कि असली सोने (Pure Gold) की पहचान कैसे करें? आइए, आपको बताते हैं कैसे BIS Care ऐप (BIS Care App) बन सकता है आपका सबसे बड़ा हथियार।
नकली सोने का बढ़ता कारोबार
कई राज्यों, खासकर राजस्थान में, तांबे या पीतल के गहनों पर नकली हॉलमार्क (Fake Hallmark) की मुहर लगाकर उन्हें असली सोना बताकर बेचा जा रहा है। कुछ लोग फर्जी हॉलमार्किंग सेंटर्स की मदद से इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में धनतेरस की खरीदारी को यादगार बनाने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप सोना (Gold) खरीदने जा रहे हैं, तो उसकी शुद्धता की जांच करना न भूलें।
BIS Care App
अगर आप सोना खरीदते वक्त या बाद में उसकी शुद्धता को लेकर परेशान हैं, तो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने आपके लिए एक शानदार समाधान पेश किया है। BIS Care ऐप (BIS Care App) साल 2020 में लॉन्च हुआ था और यह Google Play Store व Apple App Store पर मुफ्त उपलब्ध है। इस ऐप की मदद से आप घर बैठे सोने की शुद्धता (Gold Purity) की जांच कर सकते हैं। बस आपके पास गहने पर अंकित HUID (Hallmark Unique ID) नंबर होना चाहिए।
सोने की शुद्धता जांचने का आसान तरीका
BIS Care ऐप (BIS Care App) का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर लॉग इन करें। इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- Verify HUID विकल्प चुनें।
- गहने पर लिखा HUID नंबर डालें।
आपकी स्क्रीन पर तुरंत जानकारी आ जाएगी, जिसमें ज्वेलर का नाम, हॉलमार्किंग सेंटर का पता, AHC रजिस्ट्रेशन नंबर, सोने की शुद्धता (Gold Purity) और हॉलमार्किंग की तारीख शामिल होगी।
इन जानकारियों के आधार पर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका सोना असली है या नकली।
नकली सोने की शिकायत कैसे करें?
अगर आपको नकली हॉलमार्क (Fake Hallmark), फर्जी सर्टिफिकेट या खराब क्वालिटी का सोना (Gold) मिलता है, तो BIS Care ऐप (BIS Care App) के जरिए शिकायत दर्ज करना भी आसान है। ऐप में Register Complaint सेक्शन में जाकर आप फेक प्रोडक्ट या गलत मार्किंग की शिकायत कर सकते हैं।
इसके साथ फोटो या अन्य सबूत भी अपलोड किए जा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने पर आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा और अपडेट SMS या ईमेल के जरिए मिलता रहेगा।
धनतेरस को बनाएं सुरक्षित और स्वर्णिम
इस धनतेरस पर BIS Care ऐप (BIS Care App) आपका सुरक्षा कवच बन सकता है। यह न सिर्फ आपको धोखाधड़ी से बचाएगा, बल्कि आपकी खरीदारी को और भी खास बना देगा। तो, सोना (Gold) खरीदने से पहले इस ऐप का इस्तेमाल जरूर करें और अपनी मेहनत की कमाई को नकली हॉलमार्क (Fake Hallmark) के चक्कर में बर्बाद होने से बचाएं।









