---Advertisement---

Bolero Neo 2025 : शानदार लुक और फीचर्स के साथ आई नई बोलेरो, कीमत 8.49 लाख से शुरू

---Advertisement---

Bolero Neo 2025 : देसी कार बनाने वाली महिंद्रा ने अपनी सुपरहिट SUV बोलेरो नियो का 2025 फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में उतार दिया है। ये बोलेरो नियो अब पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और फीचर्स से भरी हुई नजर आ रही है। इसमें कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ ढेर सारे नए फीचर्स और जबरदस्त कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं।

भारतीय बाजार में कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये रखी है। चलिए, इस नई बोलेरो नियो SUV के फीचर्स, इंजन और वैरिएंट्स की कीमतों के बारे में डिटेल में जानते हैं।

धांसू लग रही है बोलेरो नियो का बाहर का लुक

बोलेरो नियो के एक्सटीरियर की बात करें तो ये अब मॉडर्न टच के साथ और भी कूल दिख रही है। इसमें नया बॉडी-कलर्ड ग्रिल, व्हील आर्च क्लैडिंग, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाले ड्यूल-टोन ORVMs और DRLs वाले हेडलैंप्स लगाए गए हैं। ऊपर से 15 और 16-इंच के अलॉय व्हील्स के ऑप्शन्स भी हैं।

कंपनी ने बोलेरो नियो में कुल 9 रंगों का चॉइस दिया है, जिनमें डायमंड व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, पर्ल व्हाइट, रॉकी बेज, जीन्स ब्लू (नया), कंक्रीट ग्रे (नया), पर्ल व्हाइट ड्यूल-टोन (नया), जीन्स ब्लू ड्यूल-टोन (नया) और कंक्रीट ग्रे ड्यूल-टोन (नया) शामिल हैं। ये बोलेरो नियो कुल पांच वैरिएंट्स N4, N8, N10, N10 (O) और N11 में मिलेगी।

केबिन में भी बोलेरो नियो ने मचाया धमाल

अंदर की बात करें तो बोलेरो नियो में भी कमाल के अपग्रेड्स हैं। नई बोलेरो नियो में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जो वायरड एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है, ब्लूटूथ म्यूजिक सिस्टम, कीलेस एंट्री, फ्रंट और सेकेंड रो के आर्मरेस्ट, 7-सीटर लेआउट, फोल्डेबल सेकेंड रो, रियर वाइपर और डिफॉगर, ISOFIX माउंट्स, रियर कैमरा और USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स पैक किए गए हैं। इसके अलावा, बोलेरो नियो में नई RideFlo टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो राइड को और स्मूद बना देगी।

इंजन में बोलेरो नियो ने रखी पुरानी रफ्तार

इंजन और मैकेनिकल पार्ट्स में बोलेरो नियो में ज्यादा कुछ चेंज नहीं किया गया है। ये SUV वही भरोसेमंद mHawk100 डीजल इंजन के साथ आ रही है, जो 100bhp पावर और 260Nm टॉर्क देता है।

इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और ये RWD सेटअप पर चलती है। कार बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी है। अब बोलेरो नियो में क्रूज कंट्रोल और मल्टी टेरेन टेक्नोलॉजी (MTT) भी ऐड की गई है, जो इसे रफ रोड्स पर और ताकतवर बनाती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment