Skoda Octavia RS : स्कोडा इंडिया ने अपनी सबसे पावरफुल और स्टाइलिश सेडान नई Octavia RS को भारत में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 2.5 लाख रुपये में ओपन कर दी है। खास बात ये है कि ये लिमिटेड एडिशन मॉडल सिर्फ 100 यूनिट्स में ही उपलब्ध होगा।
Octavia RS को कंपनी भारत में CBU यानी Completely Built Unit के रूप में ला रही है। इसका ऑफिशियल लॉन्च 17 अक्टूबर को होगा, जबकि डिलीवरी 6 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। स्पीड लवर्स के लिए ये Octavia RS एकदम परफेक्ट गिफ्ट साबित हो सकती है।
दमदार पावरट्रेन से उड़ान भरेगी Octavia RS
नई Octavia RS पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल अवतार में आ रही है। इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन फिट किया गया है, जो 261bhp की जबरदस्त पावर और 370Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 7-स्पीड DSG डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस ये सेडान सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली 250 किमी/घंटा तक है। Octavia RS की ये परफॉर्मेंस इसे हाईवे किंग बना देगी!
एग्रेसिव डिजाइन से चुराएगी सबकी नजरें
डिजाइन के मामले में नई Octavia RS पहले से कहीं ज्यादा एग्रेसिव और प्रीमियम लुक वाली है। इसमें 19-इंच के डुअल-टोन एलियास अलॉय व्हील्स, ब्लैक्ड-आउट स्कोडा बैजिंग, स्पोर्ट्स बंपर्स और रियर स्पॉइलर जैसे कूल डिटेल्स दिए गए हैं। ब्लैक एग्जॉस्ट पाइप और ग्लॉसी ब्लैक एक्सटीरियर इंसर्ट्स इसके परफॉर्मेंस DNA को और निखारते हैं।
Octavia RS को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा – मम्बा ग्रीन, रेस ब्लू, वेलवेट रेड, मैजिक ब्लैक और कैंडी व्हाइट। रोड पर Octavia RS देखते ही दिल जीत लेगी।
फीचर्स से भरपूर लग्जरी का मजा
केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ Suedia अपहोल्स्ट्री, रेड स्टिचिंग और कार्बन-फिनिश डैशबोर्ड दिया गया है, जो Octavia RS को स्पोर्टी और प्रीमियम फील देता है। फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग, पैडल शिफ्टर्स, एल्युमिनियम पेडल्स और एंबिएंट लाइटिंग जैसी खूबियां ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और धांसू बनाती हैं।
साथ ही 600 लीटर तक का बूट स्पेस और 50 लीटर का फ्यूल टैंक इसे लग्जरी और प्रैक्टिकलिटी का बेस्ट कॉम्बो बनाते हैं। Octavia RS में बैठते ही लगेगा जैसे स्पीड का राजा बन गए।









