---Advertisement---

Bottled Water Health Risks : बोतल में पानी पीने की आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानें क्यों

---Advertisement---

Bottled Water Health Risks : पानी हमारे जीवन के लिए कितनी अहमियत रखता है, ये बताने की जरूरत शायद ही हो। बिना भोजन के कुछ समय तक काम चल सकता है, लेकिन बिना पानी के शरीर जल्दी थकने लगता है और सेहत पर असर पड़ता है।

साफ और सुरक्षित पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन सवाल ये है कि पानी पीने का तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

कई लोग अपनी बोतल में सीधे मुंह लगाकर पानी पीते हैं। ये आदत सामान्य लग सकती है, लेकिन इसके कुछ नुकसानों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने के नुकसान

इन्फेक्शन का खतरा: जब आप बोतल से सीधे पानी पीते हैं, तो आपकी लार बोतल के अंदर चिपक जाती है।

इससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं और बार-बार उसी बोतल से पानी पीने पर ये शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

पेट और गले पर असर: बोतल से सीधे एक साथ ज्यादा पानी पीना भी सही नहीं है। इससे गले में अटकने और पेट में फूलने की समस्या हो सकती है।

पानी पीने के सही तरीके

पानी हमेशा गिलास में, छोटे-छोटे घूंट लेकर पिएं। दिनभर में लगातार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें।

हमेशा बैठकर पानी पिएं, खड़े-खड़े या चलते-फिरते पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।

अगर संभव हो तो पानी हल्का गुनगुना ही पीना बेहतर है।

बोतल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी साफ-सफाई नियमित रूप से करें।

अपनी बोतल के पानी को दूसरों के साथ साझा न करें और दूसरों की बोतल से भी पानी न पिएं।

बोतल में पानी ज्यादा देर तक नहीं रखें। छोटी-छोटी आदतें ही आपके स्वास्थ्य को मजबूत बनाती हैं।

पानी सही तरीके से पीना, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और कई रोगों से बचाव करने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment