Box Office Collection : बॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों हलचल मची हुई है। अजय देवगन और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। रिलीज के छठे दिन ही इन दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
दूसरी तरफ, अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने 20वें दिन भी शानदार कमाई कर सबको हैरान कर दिया है। आइए, जानते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मार रही है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने रिलीज से पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन सिनेमाघरों में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.49% रही। सुबह के शो में 5.43%, दोपहर में 9.32%, शाम को 9.59% और रात के शो में 13.62% ऑक्यूपेंसी देखी गई।
अब तक यह फिल्म कुल 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं, जबकि रवि किशन ने पहली बार सरदार का किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा है।
‘धड़क 2’ की कमाई में गिरावट
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी वाली फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर रिलीज से पहले काफी हाइप था। लेकिन रिलीज के बाद इस फिल्म की कमाई में लगातार कमी देखने को मिल रही है। छठे दिन इस फिल्म ने महज 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.05% रही। अब तक ‘धड़क 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 15.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है।
‘सैयारा’ का जलवा बरकरार
अब बात करते हैं अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। 20वें दिन भी इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये की कमाई कर अजय देवगन और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्मों को पछाड़ दिया। अब तक ‘सैयारा’ ने 306.60 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है।
इस कमाई के साथ यह फिल्म 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अभी भी विक्की कौशल की ‘छावा’ कायम है। अहान पांडे की यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है और इसका जादू थमने का नाम नहीं ले रहा।









