---Advertisement---

Branded Luxury Housing : 3.78 लाख अमीर, 1.5 ट्रिलियन डॉलर, फिर भी लग्ज़री घर की भारी किल्लत

---Advertisement---

Branded Luxury Housing : भारत के सुपर-रिच लोग अब रियल एस्टेट में पैसा लगाने का ऐसा लगा रहे हैं मानो कल सुबह तक सब कुछ बुक कर लेना है। हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (High Net Worth Individuals – HNWI) की तादाद अब 3.78 लाख से ऊपर पहुँच चुकी है और इनकी कुल दौलत करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर के पार।

वहीं अल्ट्रा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (Ultra High Net Worth Individuals – UHNWI) की संख्या 4,300 के करीब है जिनके पास 535 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। इतना पैसा होने के बावजूद ये लोग लग्ज़री रियल एस्टेट में सही घर नहीं ढूंढ पा रहे क्योंकि ब्रांडेड लग्ज़री हाउसिंग (Branded Luxury Housing) की भारी कमी है।

अब खरीदार सिर्फ बड़ा घर नहीं चाहता, वो पूरा पैकेज चाहिए – शानदार ब्रांड, बेहतरीन मेंटेनेंस, हाई-टेक सुविधाएँ और वो लाइफस्टाइल जो इंस्टाग्राम पर दिखाने लायक हो। यही वजह है कि ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स (Branded Residential Projects) आजकल छप्पर फाड़ के बिक रहे हैं।

बड़े ब्रांडेड घर क्यों नहीं मिल रहे?

भारतीय रियल एस्टेट का डेवलपमेंट साइकल अब 7-8 साल तक खिंच गया है। इतने लंबे समय में भी बड़ी यूनिट्स (4000+ sqft) वाली ब्रांडेड लग्ज़री हाउसिंग की सप्लाई डिमांड के सामने बहुत कम पड़ रही है। होमग्राम के फाउंडर गौरव सोबती कहते हैं, “आज का अमीर खरीदार सिर्फ ईंट-गारे नहीं खरीद रहा, वो अपनी पहचान, स्टेटस और भविष्य का निवेश एक साथ चाहता है।”

ब्रांडेड लग्ज़री हाउसिंग ही वो सेगमेंट है जो प्राइवेसी, क्वालिटी और स्टैंडर्ड सर्विसेज का परफेक्ट कॉम्बो देता है। आने वाले समय में वही डेवलपर आगे निकलेगा जो ग्लोबल डिजाइन, टेक्नोलॉजी और इंटरनेशनल पार्टनरशिप एक साथ ला सके।

ये प्रोजेक्ट्स तो लॉन्च होते ही उड़ गए

  • नोएडा में M3M की Jacob Residences – 6400 sqft के 5BHK फ्लैट ₹40,000 प्रति वर्ग फुट पर लॉन्च होते ही बिक गए।
  • गुड़गाँव के द्वारका एक्सप्रेसवे पर Elan The Emperor ने 4500 sqft से बड़ी यूनिट्स की 5400 करोड़ रुपये की बिक्री चुटकियों में पूरी कर दी।
  • ओबेरॉय रियल्टी का गुरुग्राम में पहला अल्ट्रा-लग्ज़री प्रोजेक्ट (5000-8000 sqft यूनिट्स) 2026 की पहली तिमाही में आने वाला है।
  • ट्रम्प टावर, वेस्टिन रेजिडेंसी जैसे ग्लोबल ब्रांडेड प्रोजेक्ट्स को देखकर ही निवेशकों की लाइन लग जा रही है।

एक्सपर्ट्स क्या बोल रहे हैं?

आरजी ग्रुप के डायरेक्टर हिमांशु गर्ग ने बताया, “हमने नोएडा में जेजे वालाया के साथ मिलकर लिमिटेड एडिशन टॉवर लॉन्च किया है। यहाँ हर घर कस्टम-टेलर्ड है। जो ग्राहक कुछ हटके डिजाइन, सर्विस और क्वालिटी चाहते हैं, उनके लिए ही बनाया गया है। मार्केट की दीवानगी देखकर लग रहा है ऐसे और प्रोजेक्ट लाने पड़ेंगे।”

डिलीजेंट बिल्डर्स के सीओओ ले.क. अश्वनी नागपाल (रि.) कहते हैं, “ब्रांडेड लग्ज़री हाउसिंग अब नया ट्रेंड बन चुका है, लेकिन सप्लाई अभी भी बहुत कम है क्योंकि ये हाई-वैल्यू डील्स होती हैं। दूसरी तरफ आम खरीदार भी अच्छी क्वालिटी चाहता है। इसलिए हमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ ब्रांडेड फीचर्स देने का मौका मिल रहा है।”

विजन बिजनेस पार्क के वैभव अग्रवाल बोले, “अब खेल सिर्फ स्क्वायर फुट का नहीं, ब्रांड वैल्यू का है। हाई नेट वर्थ खरीदार को पूरा लिविंग एक्सपीरियंस चाहिए – आर्किटेक्चर, सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, प्राइवेट मेंटेनेंस सब कुछ। घर अब सिर्फ घर नहीं, स्टेटस + फ्यूचर-प्रूफ इन्वेस्टमेंट है।”

कमर्शियल सेक्टर में भी आने वाला है यह ट्रेंड

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्द ही यह ब्रांडेड कॉन्सेप्ट ऑफिस, रिटेल और कमर्शियल स्पेस तक भी पहुँचेगा। एक्ज़ोटिका हाउसिंग के एमडी दिनेश जैन कहते हैं, “अमीर खरीदार अब पूछता है – ‘इस प्रोजेक्ट में ऐसा क्या खास है?’ इसी सवाल ने डेवलपर्स को AI, स्मार्ट सुविधाएँ और इंटरनेशनल टाई-अप लाने पर मजबूर कर दिया है।”

तो साफ है – भारत में ब्रांडेड लग्ज़री हाउसिंग का बोलबाला शुरू हो चुका है, बस सप्लाई को रफ्तार पकड़नी बाकी है!

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment