BSNL Broadband : ब्रॉडबैंड लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसा पैसा वसूल Broadband प्लान बता रहे हैं, जो 600 रुपये से कम में 100Mbps की स्पीड देता है और 4000GB डेटा के साथ आता है।
अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए तेज इंटरनेट स्पीड वाला Broadband लगवाने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हम BSNL के Fiber Basic Plus प्लान की बात कर रहे हैं। चलिए बताते हैं इस Broadband प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलता है…
BSNL का 599 रुपये वाला धांसू Broadband प्लान
BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए 599 रुपये का एक शानदार Broadband प्लान है। ये Fiber Basic Plus नाम से कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है। इस Broadband प्लान की कीमत में अभी GST शामिल नहीं है, लेकिन फाइनल बिल में GST जुड़कर आएगा। इस Broadband प्लान में ग्राहकों को 4000GB डेटा तक 100Mbps की तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है। 4000GB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 4Mbps हो जाती है।
इस Broadband प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है, जिससे आप किसी भी नेटवर्क पर जितनी चाहें बात कर सकते हैं। बस लैंडलाइन का इंस्ट्रूमेंट खुद खरीदना पड़ेगा। ग्राहक इस Broadband प्लान को एकमुश्त पेमेंट करके लंबी वैलिडिटी के लिए ले सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 3593 रुपये देकर 6 महीनों के लिए और 7188 रुपये देकर 12 महीनों के लिए ये Broadband प्लान लिया जा सकता है।
कंपनी के पास 599 रुपये का OTT वाला Broadband प्लान भी
दरअसल, BSNL के पास 599 रुपये का Fiber Basic OTT Broadband प्लान भी है। नाम से ही पता चलता है कि ये उन लोगों के लिए है जो OTT पर मूवी-शो देखना पसंद करते हैं। 599 रुपये महीने वाले इस Broadband प्लान में 4000GB डेटा तक 75Mbps की तेज स्पीड मिलती है। 4000GB डेटा खत्म होने पर स्पीड 4Mbps रह जाती है। OTT बेनिफिट में Hotstar Super सब्सक्रिप्शन शामिल है।
इस Broadband प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। इंस्ट्रूमेंट खुद खरीदना होगा। इसे 3593 रुपये देकर 6 महीनों और 7188 रुपये देकर 12 महीनों के लिए लिया जा सकता है।
Airtel के पास ढेर सारे 100Mbps Broadband प्लान
Airtel के पास भी ग्राहकों के लिए कई 100Mbps Broadband प्लान हैं। इनकी कीमत 799 रुपये, 899 रुपये, 999 रुपये और 1199 रुपये है। सभी में 3300GB डेटा तक 100Mbps स्पीड मिलती है। इन्हें एकमुश्त पेमेंट करके 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने के लिए लिया जा सकता है, जिसमें फ्री राउटर और इंस्टॉलेशन मिलता है। अलग-अलग Broadband प्लान में OTT बेनिफिट्स अलग हैं।
Jio के पास तीन 100Mbps Broadband प्लान
Jio के पास 100Mbps Broadband प्लान हैं, जिनकी कीमत 699 रुपये, 899 रुपये और 1199 रुपये महीना है। अलग-अलग Broadband प्लान के साथ अलग OTT और टीवी चैनल बेनिफिट मिलते हैं। इन्हें 3, 6 या 12 महीनों के लिए खरीदा जा सकता है।









