Budget Samsung Phones : अगर आप सैमसंग का बजट फ्रेंडली फोन तलाश रहे हैं, तो अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल से पहले लाइव हुई फेस्टिव डील्स में आपके लिए दो तगड़े ऑप्शन हैं। हम बात कर रहे हैं कंपनी की गैलेक्सी M सीरीज के दो पॉप्युलर फोन – Samsung Galaxy M05 और Samsung Galaxy M06 5G की।
सैमसंग के इन दोनों फोन की कीमत 7500 रुपये से कम है। आप इन डिवाइसेज को कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। इन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए जानते हैं इन डिवाइसेज के बारे में।
Samsung Galaxy M05
4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस Samsung Galaxy M05 की कीमत अमेजन इंडिया पर 6249 रुपये है। इसे आप 312 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में Samsung Galaxy M05 की कीमत 5,900 रुपये तक कम हो सकती है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में कंपनी रैम प्लस फीचर के साथ 8जीबी तक की रैम ऑफर कर रही है।
इसमें आपको 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो सैमसंग का यह Samsung Galaxy M05 ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI Core 6.0 पर काम करता है। कुल मिलाकर, ये Samsung Galaxy M05 उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम पैसे में सॉलिड परफॉर्मेंस चाहते हैं।
Samsung Galaxy M06 5G
4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस Samsung Galaxy M06 5G की कीमत अमेजन पर 7499 रुपये है। सेल में इस डिवाइस पर 374 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में Samsung Galaxy M06 5G यह फोन 7100 रुपये तक सस्ता हो सकता है। फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 800 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दे रही है।
फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस Samsung Galaxy M06 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। 5G कनेक्टिविटी के साथ ये Samsung Galaxy M06 5G फ्यूचर-प्रूफ बजट ऑप्शन है।









