Budget Smart TV : बजट सेगमेंट में नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart पर आपके लिए तीन जबर्दस्त ऑप्शन मौजूद हैं। इन Smart TV की कीमत 12500 रुपये से कम है।
ये Smart TV शानदार पिक्चर क्वॉलिटी और जबर्दस्त डॉल्बी साउंड के साथ आते हैं। हमारी इस लिस्ट में TCL, Xiaomi और Motorola के Smart TV शामिल हैं। खास बात है कि इन Smart TV पर कुछ बेस्ट ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन Smart TV के बारे में।
TCL V5C 80 cm (32 inch) QLED Full HD Smart Google TV 2025 Edition
इस Smart TV की कीमत 12490 रुपये है। Smart TV पर 10 पर्सेंट का कैशबैक दिया जा रहा है। आप इस Smart TV को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं।
फीचर्स की बात करें, तो Smart TV में आपको फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस Smart TV में दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो के साथ 24 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है।
XIAOMI by Mi A Series 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Google TV
इस Smart TV की कीमत 11999 रुपये है। Flipkart पर यह Smart TV 10 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Smart TV पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फीचर्स की जहां तक बात है, तो Smart TV में आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दमदार साउंड के लिए Smart TV में 20 वॉट के ऑडियो आउटपुट के साथ डॉल्बी साउंड दिया गया है।
MOTOROLA 80 cm (32 inch) QLED HD Ready Smart Google TV 2025 Edition (32HDGQMDDAQ)
यह Smart TV 10490 रुपये के प्राइसटैग के साथ Flipkart पर लिस्ट है। कंपनी का यह Smart TV 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ मिल रहा है। आप इसे एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं।
Smart TV पर कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यह Smart TV 32 इंच के QLED HD Ready डिस्प्ले से लैस है। दमदार साउंड के लिए इसमें आपको डॉल्बी ऑडियो के साथ 40 वॉट के स्पीकर्स मिलेंगे।









