Kia India Sales : किआ इंडिया ने सितंबर 2025 में 22,700 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। भले ही यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा (सितंबर 2024 में 23,523 यूनिट्स), लेकिन अगस्त 2025 के मुकाबले कंपनी ने शानदार 15.8% मंथ-ऑन-मंथ (MoM) ग्रोथ हासिल की है। कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में सेल्टोस और सोनेट रहीं। कंपनी की इस डिमांड का सीधा क्रेडिट हाल ही में हुए GST सुधार और फेस्टिव सीजन की शुरुआत को जाता है।
सितंबर 2025 सेल्स परफॉर्मेंस
कंपनी की कुल बिक्री 22,700 यूनिट रही, जो YoY की तुलना में -3.5% (2024 में 23,523 यूनिट्स) की गिरावट है। वहीं, MoM की तुलना में +15.8% (अगस्त 2025 में 19,608 यूनिट्स) की बढ़त है।
किया इंडिया के पॉपुलर मॉडल्स जैसे सोनेट (Sonet), सेल्टोस (Seltos), कैरेंस (Carens), क्लैविस (Carens Clavis), कार्निवल (Carnival) और सायरॉस (Syros) ने ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित किया। इनकी स्टाइलिश डिजाइन, कम्फर्ट और एडवांस फीचर्स ने बिक्री को मजबूती दी है। खासकर सोनेट और सेल्टोस जैसी SUV कारें किआ इंडिया की लोकप्रियता का बड़ा कारण बनी रहीं, जो ग्राहकों को अपनी किफायती कीमत और फीचर्स से लुभा रही हैं।
तिमाही (Q2 FY26) परफॉर्मेंस
जुलाई–सितंबर 2025 (Q2 FY26) में किआ इंडिया ने 65,460 यूनिट्स बेचीं। यह पिछले साल की 65,330 यूनिट्स से थोड़ा ज्यादा है, यानी कंपनी ने 0.2% YoY ग्रोथ दर्ज की। इससे साफ है कि किआ इंडिया शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव के बावजूद सस्टेन्ड परफॉर्मेंस दिखा रही है। सोनेट और सेल्टोस जैसी कारें इस तिमाही में भी किआ इंडिया की बिक्री को सपोर्ट करती नजर आईं।
जनवरी–सितंबर 2025 (Year-to-Date) परफॉर्मेंस
जनवरी–सितंबर 2025 (Year-to-Date) के परफॉर्मेंस की बात करें तो कुल बिक्री 2,06,582 यूनिट्स की रही, जो पिछले साल (2024) की तुलना में 1,92,690 यूनिट रही। इसकी YoY ग्रोथ +7.2% रही।
यह आंकड़ा दिखाता है कि किआ इंडिया की गाड़ियां भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार पॉपुलर हो रही हैं। खासकर SUV सेगमेंट में सेल्टोस (Seltos) और सोनेट (Sonet) और MPV सेगमेंट में कैरेंस (Carens) और कार्निवल (Carnival) कंपनी की रीढ़ बने हुए हैं। किआ इंडिया ने सोनेट और सेल्टोस को अपनी स्ट्रैटेजी का केंद्र बनाकर इस ग्रोथ को हासिल किया है।
एक्सपोर्ट बिज़नेस
सितंबर 2025 में किआ इंडिया ने 2,606 यूनिट एक्सपोर्ट कीं। इससे कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने का इरादा जताया है।
कंपनी का बयान
किया इंडिया के सीनियर VP (सेल्स& मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि सितंबर 2025 हमारे लिए अहम महीना रहा है। GST सुधार और फेस्टिव सीज़न की डिमांड ने ग्राहकों की खरीद क्षमता को बढ़ाया है। हमारी इनोवेटिव और फीचर-रिच गाड़ियों पर जो भरोसा ग्राहकों ने दिखाया है, वही हमारी असली ताकत है।









