---Advertisement---

Business Idea : नौकरी के साथ कर सकते है ये काम, महीने की होगी 50 हजार एक्स्ट्रा कमाई

---Advertisement---

Business Idea : आजकल महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। 25-30 हजार रुपये महीने की नौकरी में भी घर खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। इसलिए ज्यादातर लोग जॉब के साथ-साथ कोई छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं। लेकिन डर भी लगता है – कहीं पैसा डूब न जाए! सही प्लानिंग न हो तो सच में सब बर्बाद हो सकता है। यही वजह है कि लाखों लोग बिजनेस का सपना देखकर भी पीछे हट जाते हैं।

पर अच्छी खबर ये है कि अभी भी कई ऐसे बिजनेस हैं जिन्हें बहुत कम पैसों में शुरू किया जा सकता है और तगड़ी कमाई भी हो सकती है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ ढूंढ रहे हैं तो मोमोज बिजनेस (Momo Business) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

मोमोज बिजनेस क्यों है सबसे हिट आइडिया?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आज के समय में मोमोज बिजनेस (Momo Business) सबसे कम निवेश में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला बिजनेस में से एक है। चाहे आपके घर के पास छोटी सी मार्केट हो या बड़े मॉल का फूड कोर्ट – हर जगह मोमोज की डिमांड जबरदस्त है। लोग पागल हैं इसके स्वाद के लिए।

कमाई कितनी होगी? लोकेशन और प्लानिंग पर निर्भर

मोमोज बिजनेस (Momo Business) में कोई फिक्स्ड इनकम नहीं होती। कमाई पूरी तरह लोकेशन, ग्राहकों की भीड़, प्राइसिंग और सेटअप पर डिपेंड करती है। छोटी सी रेहड़ी-पटरी लगानी है तो 20-25 हजार में काम चल जाएगा, लेकिन अगर एसी शॉप या अच्छी जगह चाहिए तो थोड़ा ज्यादा खर्चा होगा। कुल मिलाकर आपकी सोच और बजट तय करेगा।

कम निवेश, जबरदस्त डिमांड, लगातार मुनाफा

मोमोज बेचने में कोई बड़ी टेंशन नहीं। कई लोग घर पर ही मोमोज बनाते हैं, तो कई रेडीमेड खरीद लेते हैं। दोनों तरीके से बिजनेस शुरू करने के लिए परफेक्ट हैं। बस प्राइस तय करते वक्त सारे खर्चे जोड़ लें – मोमोज बनाने या खरीदने का खर्च, दुकान का किराया, गैस, प्लेट, पैकेट, चटनी-मेयोनीज का खर्चा सब कुछ।

आप चाहें तो हाथ से मोमोज बनाएं या मशीन से – मशीन वाले सस्ते पड़ते हैं। मान लीजिए एक मोमोज का कॉस्ट ₹5 आ रहा है। पांच मोमोज + चटनी का खर्चा मिलाकर ₹30 तक आता है। अब अगर एक प्लेट ₹50 में बेची जाए तो प्रति प्लेट ₹20 का सीधा मुनाफा।

अगर रोज सिर्फ 100 प्लेट भी बिक जाएं तो दिन का ₹2000 और महीने का करीब ₹50-60 हजार तक प्रॉफिट आसानी से हो जाता है। ऊपर से अगर आप पनीर मोमोज, चीज मोमोज, तंदूरी मोमोज जैसे स्पेशल वैरायटी रखें और थोड़ा ज्यादा प्राइस रखें तो कमाई और भी बढ़ जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment