भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गौतम ने आरोप लगाया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में उनका नाम घसीटकर उनकी छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी ऑडियो-वीडियो वायरल
Dushyant Gautam : उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने अपनी छवि धूमिल करने के आरोप में कड़ा कानूनी कदम उठाया है।
22 दिसंबर के कोर्ट आदेश के बाद ऋषिकेश में तनाव, यशपाल आर्य ने लिखा सीएम को पत्र
उन्होंने देहरादून में भाजपा के ही पूर्व विधायक सुरेश राठौर, एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गौतम का आरोप है कि इन लोगों ने एक राय होकर उनके खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचा और आईटी एक्ट का उल्लंघन किया।
सुनियोजित साजिश का आरोप
देहरादून एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, दुष्यंत गौतम ने अपनी शिकायत में कहा है कि ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने उनके खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से मोर्चा खोला। आरोप है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो प्रसारित किए गए।
इन वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में गौतम का भी हाथ है। दुष्यंत गौतम ने इसे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पार्टी की साख गिराने की एक गहरी साजिश करार दिया है।
सबूतों के साथ पुलिस के पास पहुंचे
अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए दुष्यंत गौतम ने पुलिस को सितंबर 2022 का अपना पूरा शेड्यूल सौंपा है। उन्होंने दावा किया कि अंकिता हत्याकांड के दौरान (10 से 24 सितंबर 2022) वे देहरादून में मौजूद ही नहीं थे।
शादी में बीयर और डीजे बजाया तो लगेगा 1 लाख का जुर्माना, देहरादून के इस गांव ने लिया ये फैसला
उस वक्त वे देश के दूसरे हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में व्यस्त थे। केवल 21 और 22 सितंबर को वे हरिद्वार आए थे। अपने दावे की पुष्टि के लिए उन्होंने कार्यक्रमों की तस्वीरें भी पुलिस को दी हैं।
विपक्ष पर दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप
गौतम ने अपनी तहरीर में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) से जुड़े लोगों को भी इस षड्यंत्र में शामिल बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की फर्जी खबरों का मकसद समाज में भ्रम फैलाना, शांति भंग करना और दंगे जैसी स्थिति पैदा करना है। डालनवाला थाने के इंस्पेक्टर संतोष सिंह कुंवर इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस अब शिकायत के साथ मिले सोशल मीडिया लिंक्स और वीडियो क्लिप्स की फोरेंसिक जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर इससे पहले नेहरू कॉलोनी थाने में भी इसी तरह का केस दर्ज हो चुका है।
Uttarakhand : कालसी में मंत्री सुबोध उनियाल का जनता दरबार, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान









