---Advertisement---

Celina Jaitley : सेलिना जेटली की याचिका पर कोर्ट सख्त, विदेश मंत्रालय को दिए निर्देश

---Advertisement---

Celina Jaitley : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Celina Jaitley अपने भाई के लिए 14 महीनों से कानूनी जंग लड़ रही हैं। बीते दिन एक्ट्रेस की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई और उन्हें कोर्ट से राहत भी मिली है। सितंबर 2024 में Celina Jaitley के भाई और रिटायर्ड भारतीय सेना के मेजर विक्रांत कुमार जेटली को नेशनल सिक्योरिटी के चलते यूएई पुलिस ने हिरासत में लिया था।

अब दिल्ली हाई कोर्ट में दर्ज एक्ट्रेस की याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए विदेश मंत्रालय को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक नोडल ऑफिसर नियुक्त करने के आदेश भी दिए ताकि Celina Jaitley के परिवार और यूएई की अथॉरिटी के बीच आपसी को-ऑर्डिनेशन कायम हो सके। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

पोस्ट में क्या लिखा?

Celina Jaitley ने भाई विक्रांत के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए इमोशनल कैप्शन लिखा। Celina Jaitley ने लिखा, ‘14 महीनों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार मुझे दिल्ली हाई कोर्ट से उम्मीद की किरण दिखी है। आज मेरी याचिका पर जस्टिस सचिन दत्ता ने सुनवाई की और सरकार को नोटिस जारी किया। अदालत ने मेरे भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली मामले में मदद के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।’

एक्ट्रेस हुईं भावुक

Celina Jaitley ने आगे लिखा, ‘मेरा भाई 9 महीनों से जबरन लापता और नजरबंदी का शिकार है। उन्होंने देश के लिए अपनी जवानी और सेवा समर्पित की है। आपने हमारे लिए लड़ाई लड़ी भाई, अब समय आ गया है कि हम आपके पीछे खड़े हों। मैं सरकार से प्रार्थना करती हूं कि वो आपको सुरक्षित घर वापस लाएं। विदेशों में भारतीय सैनिकों को अक्सर निशाना बनाया जाता है। मैं अपनी सरकार से अपील करती हूं कि वो हमारे रक्षकों की रक्षा करें।’

याचिका में क्या-क्या लिखा?

बता दें Celina Jaitley ने कोर्ट में दर्ज अपनी याचिका में कहा था कि उनके भाई के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर परिवार को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। एक्ट्रेस ने विदेश मंत्रालय पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 1 साल में उनके भाई के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पर भी कोई अपडेट नहीं दिया गया है और लापरवाही बरती गई है। एक्ट्रेस ने गुहार लगाई कि नियमित तौर पर भाई की जानकारी परिवार को मिलनी चाहिए।

सुनवाई पर क्या बोलीं सेलिना जेटली?

वहीं दिल्ली हाई कोर्ट में Celina Jaitley की याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस भी कोर्ट में ही मौजूद रहीं। सुनवाई होने के बाद Celina Jaitley ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे और मेरे परिवार के लिए 1 साल बुरे सपने की तरह रहा है। आज के फैसले के लिए मैं आभारी हूं। हमारे सैनिक बार-बार विदेशों में निशाना बन रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment