---Advertisement---

Channi Nattan Firing Canada : कनाडा में पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

---Advertisement---

Channi Nattan Firing Canada : कनाडा में इन दिनों फायरिंग केसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। एक के बाद एक गोलीबारी की खबरें आ रही हैं, जो पंजाबी सिंगर्स की जिंदगी को दांव पर लगा रही हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर तीसरी बार फायरिंग हुई थी, जिसने सबको हिलाकर रख दिया। उसके महज 6 दिन पहले पंजाबी सिंगर तेजी कहलों के घर पर गोली चलाई गई।

और अब ताजा मामला सामने आया है, जहां पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग हो गई। इसका पीछे का कारण सरदार खेहरा बताया जा रहा है, जो इस गैंगवार के केंद्र में फंसा नजर आ रहा है।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में चन्नी नट्टन के घर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ले ली है। गोल्डी ने साफ कहा कि ये सब सरदार खेहरा की वजह से हुआ।

अगर सिंगर चन्नी आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या रिश्ता जोड़ेगा, तो उसे भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। गोल्डी ने सरदार खेहरा को भविष्य में नुकसान पहुंचाने की भी कड़ी धमकी दी है। ये सुनकर कनाडा के पंजाबी समुदाय में दहशत फैल गई है।

चन्नी से कोई दुश्मनी नहीं, बस सरदार खेहरा को चेतावनी

बिश्नोई गैंग ने ये भी साफ कर दिया कि पंजाबी गायक चन्नी नट्टन से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। फायरिंग का मकसद सिर्फ उन्हें चेतावनी देना था, क्योंकि वो सरदार खेहरा के साथ करीबियां बढ़ा रहे थे।

गैंग का असली टारगेट सरदार खेहरा ही है, जिसे नुकसान पहुंचाने का इरादा साफ है। ऊपर से सिंगर्स को भी सख्त चेतावनी दी गई- अगर कोई कलाकार सरदार खेहरा के साथ कोई संबंध या कामकाज रखेगा, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ये धमकी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी बजा रही है।

6 दिन पहले तेजी कहलों के घर भी गूंजीं गोलियां

गौरतलब है कि महज 6 दिन पहले ही पंजाबी सिंगर तेजी कहलों के घर पर भी फायरिंग का सिलसिला चला था। वहां कई राउंड फायरिंग की गई, जो किसी फिल्मी सीन से कम न थी।

इस घटना की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली थी। इससे पहले कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर भी फायरिंग के केस सामने आ चुके थे, जो कनाडा में पंजाबी समुदाय की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या ये गैंगवार का नया चैप्टर है? आने वाले दिनों में और क्या-क्या देखने को मिलेगा, ये तो वक्त ही बताएगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment