Cheque Clearing System : बैंक कस्टमर्स की राह आसान बनाने के लिए चेक क्लियरिंग सिस्टम (Cheque Clearing System) में बड़ा बदलाव लाया गया था। अब चेक जमा करने के कुछ ही घंटों में आपका पैसा अकाउंट में आना था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिलनी थी।
लेकिन ये खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। चंद दिनों में ही सिस्टम की कमियां सामने आ गईं। ये राज खुद नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने खोला है। (NPCI) ने बताया कि घंटों में पेमेंट गारंटी देने वाली नई चेक सेटलमेंट सिस्टम (Cheque Settlement System) में अभी शुरुआती दिक्कतें आ रही हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 अक्टूबर को चेकों के बैच क्लियरिंग के बजाय कुछ घंटों में ही सेटलमेंट की कंटीन्यूअस सिस्टम (Continuous Cheque Clearing System) शुरू की थी। इस बदलाव ने दो वर्किंग डेज के पुराने चेक साइकल को तेज प्रोसेस से बदल दिया।
नई चेक क्लियरिंग सिस्टम (Cheque Clearing System) के तहत चेक जमा होते ही कुछ घंटों में उनका सेटलमेंट हो जाता। लेकिन (RBI) की इस नई पहल में अभी कुछ खामियां नजर आ रही हैं, जैसा कि (NPCI) ने माना है।
कस्टमर्स को ये खास सलाह
(NPCI) के बयान में कहा गया कि 4 अक्टूबर से अब तक सेंट्रल सिस्टम के जरिए 3,01,000 करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यू के 2.56 करोड़ इंस्ट्रूमेंट्स का पॉजिटिव सेटलमेंट हो चुका है। (NPCI) ने क्लियर किया कि आज तक बैंकों ने जो हर चेक सेटलमेंट (Cheque Settlement) के लिए रखे, उनका पूरा सेटलमेंट हो गया और पॉजिटिव या नेगेटिव कन्फर्मेशन दे दिया गया। साथ ही, बैंकों को पॉजिटिव कन्फर्म चेक की अमाउंट को ग्राहकों के अकाउंट में क्रेडिट करने की सलाह दी गई है।
पेमेंट सिस्टम चलाने वाली बॉडी (NPCI) ने कहा कि ज्यादातर प्रॉब्लम्स सॉल्व हो चुकी हैं, लेकिन सेंट्रल सिस्टम और कुछ बैंकों की प्रोसेस में अभी शुरुआती चैलेंजेस बाकी हैं। बाकी दिक्कतों को फिक्स करने और हर चेक का उसी दिन पेमेंट सुनिश्चित करने के लिए काम चल रहा है। ये सुनिश्चित करेगा कि चेक क्लियरिंग सिस्टम (Cheque Clearing System) पूरी तरह स्मूथ चले।
आखिर क्यों हो रही देरी?
(NPCI) ने कबूल किया कि चेक सेटलमेंट प्रोसेस (Cheque Settlement Process) में डिले की वजह से शुरुआती दिनों में कई कस्टमर्स को परेशानी हुई। (NPCI) ने इस डिले के लिए सॉरी कहा। हम एक बेस्ट चेक क्लियरिंग एक्सपीरियंस (Cheque Clearing Experience) देने को कमिटेड हैं और कंटीन्यूअस सेटलमेंट चेंज के लिए आपका सपोर्ट और अंडरस्टैंडिंग वैल्यू करते हैं।
(NPCI) भारत में रिटेल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम्स चलाने वाली बड़ी इंस्टीट्यूशन है, जिसकी सेटअप (RBI) और इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन (IBA) ने की थी।









