अब इंडिया रहेगा ऑनलाइन

बेहद शुभ योग में हो रही है इस बार करवा चौथ की शुरुआत, इन राशियों को होगा लाभ 

धर्म डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

Karwa Chauth Shubh Yog: हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य की काम करती हैं।

इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देने के बाद ही पारण किया जाता है। इसके बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। इस साल करवा चौथ के मौके पर बेहद दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं।

इस दिन शिवयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है और चंद्रमा इस दिन अपने उच्च राशि वृष में विराजमान रहेंगे और शशि योग बनाएंगे, जिससे 4 राशियों के जातकों को बहुत लाभ होगा और जीवन के हर क्षेत्र में उनका भाग्य साथ देगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

मेष:

करवाचौथ के दिन बन रहे शुभ योग से मेष राशि वालों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। रुके हुए काम सफल होंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी और साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही समाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क:

शुभ समय की शुरुआत होगी। सभी कार्यों में भाग्य साथ देगा। तरक्की की राह की बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि होगी। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। रिश्तों की खटास दूर होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन के आनंद-भरे पलों का एंजॉय करेंगे।

कन्या:

करवा चौथ पर शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से कन्या राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में तरक्की होगी। मन प्रसन्न रहेगा और आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

मकर:

करवा चौथ पर बन रहे दुर्लभ संयोग के प्रभाव से मकर राशि के जातकों के अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्य-व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। मैरिड लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। शुभ समाचार की प्राप्त होगी और मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी और सभी काम में सफलता मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.