अब इंडिया रहेगा ऑनलाइन

कई महीनों से था इस कार का दबदबा, वैगनआर ने कर दी इसकी छुट्टी

न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

अप्रैल 2023 में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी की नई फ्रोंक्स SUV की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, दूसरी ओर मारुति सुजुकी की कभी नंबर-1 पोजिशन पर रहने वाली कार बलेनो की बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट देखी गई है, जबकि यह दोनों कारें एक ही प्लेटफार्म पर बनी हैं।

आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर 2023 में सालाना आधार (YoY) पर बलेनो की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल इसी टाइम पीरियड के मुकाबले अक्टूबर 2023 में मारुति बलेनो की बिक्री 3.24 प्रतिशत तक गिर गई। आइए सबसे पहले अक्टूबर 2023 से पहले मारुति सुजुकी बलेनो के पिछले 5 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

वैगनआर ने हासिल की नंबर-1 पोजिशन

बिक्री अक्टूबर 2023 में मारुति बलेनो की बिक्री 3.24 प्रतिशत घटकर 16,594 यूनिट रह गई, जो अक्टूबर 2022 में बेची गई 17,149 यूनिट्स की तुलना में 555 यूनिट कम है। इस कार ने अक्टूबर के पहले महीने (सितंबर 2023) में 18,417 यूनिट्स की सेल हासिल की थी।

इसके साथ ही बलेनो ने देश की टॉप-10 और मारुति पोर्टफोलियो से सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में नंबर-1 पोजिशन हासिल किया था। लेकिन, सितंबर 2023 में नंबर-1 पोजिशन पर दबदबा कायम करने वाली बलेनो को अक्टूबर 2023 में मारुति की ही वैगनआर ने पीछे छोड़ दिया और फिर से अपनी बादशाहत हासिल कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.