वायरल डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली
हर एक दुल्हा और दुल्हन अपनी सेरेमनी को यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए आजकल कपल की ओर से थोड़ा-बहुत स्टंट भी किया जाने लगा है। मगर, हमेशा ऐसा कुछ करना खतरे से खाली भी नहीं होता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हा और दुल्हन के लिए स्टंट दिखाना मंहगा पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह क्लिप महाराष्ट्र के एक शादी समारोह का है जो पुराना बताया जा रहा है।
वीडियो में दिखता है कि कपल स्पार्कल गन के साथ पोज दे रहा है। दोनों एक-दूसरे के पास अपोजिट साइड में खड़े हैं और फोटोशूज जारी है।
वीडियो में कुछ देर तक सब कुछ ठीक चल रहा होता है। युगल अपनी-अपनी बंदूकें चलाने के लिए बटन दबाते हैं और चारों ओर चमक की बौछारें नजर आने लगती हैं। इसी बीच अचानक ही दुल्हन की बंदूक पीछे से फट जाती है और उसके चेहरे पर आग की लपटें जा लगती हैं।
इसे देखना बड़ा ही डरावना एहसास होता है। दुल्हन तुरंत गन को नीचे फेंकती है और सुरक्षा के लिए दूल्हे की ओर दौड़ पड़ती है। महज 13 सेकंड का यह वीडियो क्लिप यहीं पर समाप्त हो जाता है। इस दुर्घटना के चलते शादी समारोह में अफरातफरी मच जाती है। लोग दुल्हन की हालत को लेकर चिंतित हो जाते हैं।
इंटरनेट यूजर्स बोले- क्या जरूरत थी ऐसा करने की
कभी कभी धमाके शादी से पहले भी हो जाते हैं !!!!!
😮😮😮😮😮😮 pic.twitter.com/6fnVgw6mDi— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) November 12, 2023
वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने कई सारी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई और इस तरह के स्टंट करने से दूर रहने की सलाह दी है। एक शख्स ने इस पर कमेंट किया, ‘आखिर यह सब करने की क्या जरूरत थी।
इसके बिना भी शादी समारोह में अच्छी तस्वीरें आ सकती हैं।’ शादियों का सीजन नजदीक आ चुका है और यह वीडियो एक बार फिर जमकर वायरल हो रहा है। ‘हंसना जरूरी है’ नाम के एक्स हैंडल से इसे 12 नवंबर को पोस्ट किया गया जिसे अब तक 33 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
साथ ही लोग इसे रीट्वीट भी खूब कर रहे हैं और अपने दोस्तों व जानने वालों को भेज रहे हैं।