न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली
Aadhaar link Status : मौजूदा समय में किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको आधार का बैंक से लिंक होना जरुरी है। यदि आपका आधार कार्ड से लिंक नहीं तो सरकारी स्कीम में खाता नंबर और नाम सही देने के बावजूद आपके खाते में कोई भी सब्सिडी नहीं मिलेगी।
ऐसे में आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना जरुर होना चाहिए। यदि आपका आधार बैंक खाते से जुड़ा हुआ होता है तो आरोक आधार के द्वारा आसानी से बैंक से लेन-देन भी कर सकते हैं।
जानें कैसे चेक करे अपना खाता आधार से लिंक है या नहीं
आपको बता दें आप अपने आधार को बैंक खाते से लिंक या फिर नहीं, इसको जांचने के लिए आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
RBI के नियमों के आधार पर आप एक बार में एक ही बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। यदि आपके काफी बैंक खाते हैं तो आप अपनी इच्छानुसार, किसी भी बैंक खाते में लिंक कर सकते हैं।
ऐसे करें चेकइसके लिए सबसे पहले आपको आधार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसेक बाद अपने आधार नंबर और ओटीपी दर्ज कर लॉग इन करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया वेबपेज खुलेगा जहां पर बैंक सीडिंग स्टेट्स पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने दिखेगा कि आपका आधार बैंक से लिंक है या नहीं।
इसके बाद आपके सामने दिखेगा कि आपका आधार बैंक से लिंक है या फिर नहीं।
बता दें बैंक सीडिंग स्टेट्स में आपको चार जानकारियां दिखेगी। जिसमें पहली में आधार के आखिरी चार अंक दिखेंगे। इसके बाद फिर से इसके बाद बैंक का नाम दिखेगा। जिसे आपने आधार से लिंक किया हुआ है। इसके बाद बैंक सीडिंग स्टेट्स दिखेगा कि एक्टिव है या फिर नहीं।
आखिरी बार इसको कब अपडेट किया गया था। इसकी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा लिखा होगा कि ये जानकारी NPCI की तरफ से देखा जा रहा है। इसके लिए UIDAI जिम्मेदार नहीं है।