धर्म डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली
Numerology Horoscope 20 November 2023: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।
अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।
जानें कैसा रहेगा आपका 20 नवंबर का दिन…
मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों को अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान संभव। माता की सेहत का ध्यान रखें। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।
मूलांक 2 : आज मूलांक 2 वालों को व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
मूलांक 3 : मूलांक 3 वाले जोखिमभरे मामलों में निर्णय न लें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वाले आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। मन शांत व प्रसन्न रहेगा, पर बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें।
मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार में किसी का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 6 : आज मूलांक 6 वाले विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों को व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों को साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी।
मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वालों को मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। एकाग्रता बनाए रखें। संयत रहें। मानसिक शांति हेतु प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।