Citroen India Sales : सिट्रोन इंडिया की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा आखिरकार सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है, जिसमें हैचबैक, SUV से लेकर एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल है। सिट्रोन के लिए अक्टूबर महीना शानदार सेल्स आंकड़ों के साथ खत्म हुआ। दरअसल, पिछले महीने कंपनी ने कुल 1,426 गाड़ियां बेचीं।
ये Citroen का इस साल का सबसे धमाकेदार प्रदर्शन है। कंपनी ने सितंबर की तुलना में दोगुना सेल्स दर्ज की है। बता दें कि Citroen के पोर्टफोलियो में C3, Basalt Coupe, C3 Aircross, eC3 और C5 Aircross शामिल हैं। आइए, इन सभी Citroen कारों की पिछले 3 महीने की सेल्स पर एक नजर डालते हैं।
सिट्रोन कार सेल्स ब्रेकअप अक्टूबर 2025
सिट्रोन इंडिया के सभी मॉडल की पिछले 3 महीने की सेल्स की बात करें तो C3 की अक्टूबर में 897 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 448 यूनिट और अगस्त में 322 यूनिट बिकी थीं। Basalt Coupe की अक्टूबर में 217 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 210 यूनिट और अगस्त में 7 यूनिट बिकी थीं। C3 Aircross की अक्टूबर में 227 यूनिट बिकीं।
जबकि सितंबर में इसकी 59 यूनिट और अगस्त में 45 यूनिट बिकी थीं। eC3 की अक्टूबर में 83 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 17 यूनिट और अगस्त में 29 यूनिट बिकी थीं। C5 Aircross की अक्टूबर में 2 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर में इसकी 0 यूनिट और अगस्त में 0 यूनिट बिकी थीं। कुल मिलाकर, Citroen की सेल्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
C5 Aircross का खुला खाता
सिट्रोन के लिए एक बार फिर C5 Aircross सबसे कम बिकने वाली कार रही। इसे सिर्फ 2 ग्राहक ही मिले। हालांकि, इस Citroen कार के लिए अच्छी खबर ये है कि पिछले 4 महीने के बाद इसका खाता खुला है। नए GST से इस प्रीमियम Citroen कार की कीमत में 2.67 लाख तक टैक्स कटौती हुई है। पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपए थी, जो अब 37.32 लाख हो गई है।
इसमें 6-एयरबैग के साथ ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम (BLIS), कॉफी ब्रेक अलर्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स कैमरा, फ्रंट पर 3-पॉइंट ISOFIX माउंटिंग पैसेंजर और रियर आउटर सीटें, फ्रंट ड्राइवर और यात्री सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ हाइट एडजेस्टेबल जैसे कई शानदार फीचर्स दिए हैं। Citroen की ये लग्जरी SUV अब और आकर्षक हो गई है।









