---Advertisement---

CM Dhami Harish Rawat Meeting : सीएम धामी पहुंचे हरीश रावत के घर, गिफ्ट में दिए अपने खेत के चावल

---Advertisement---

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने शिष्टाचार के तौर पर अपने खेत में उगाए गए चावल हरीश रावत को भेंट किए। रावत ने इस आत्मीयता को राजनीतिक सद्भाव की एक सुंदर मिसाल बताया है।

CM Dhami Harish Rawat Meeting : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की। डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर हुई इस भेंट के दौरान सीएम धामी ने रावत का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

खेत की उपज से जोड़ा अपनापन

इस मुलाकात को खास बनाती है सीएम धामी द्वारा दी गई भेंट। मुख्यमंत्री धामी ने केवल रस्मी मुलाकात नहीं की, बल्कि एक आत्मीय प्रतीक के तौर पर अपने खेत में उत्पादित चावल हरीश रावत को उपहार स्वरूप दिए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह भेंट केवल अनाज नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध कृषि परंपरा, हमारे किसानों की कड़ी मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने इस उपहार के जरिए ‘लोकल फॉर वोकल’ और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश भी दिया।

हरीश रावत ने सराहा व्यवहार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम धामी के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार का खुले दिल से स्वागत किया। रावत ने इस भेंट के लिए आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी की यह पहल राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुंदर उदाहरण है।

अक्सर सियासी मंचों पर एक-दूसरे के विरोधी रहने वाले इन दो दिग्गजों की यह मुलाकात प्रदेश की राजनीति में एक सकारात्मक संदेश लेकर आई है। यह बताता है कि विचारधाराएं अलग होने के बावजूद व्यक्तिगत रिश्तों में मिठास और बड़ों का सम्मान पहाड़ की संस्कृति का अहम हिस्सा है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment