---Advertisement---

CM Pushkar Singh Dhami : सीमाओं पर सड़कों का जाल और बढ़ता पर्यटन, सीएम धामी ने बताया कैसे बदल रहा है उत्तराखंड

---Advertisement---

CM Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसएसबी जवानों को सम्मानित करते हुए शहीद परिजनों के लिए अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में बेहतर कनेक्टिविटी से अब पर्यटन और सामरिक सुरक्षा दोनों को नई मजबूती

CM Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Uttarakhand : सीएम धामी ने 9.43 लाख लोगों के खातों में भेजी पेंशन, 140 करोड़ रुपये जारी

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के योगदान को याद करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया है।

अर्पित फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री ने एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पिछले छह दशकों से यह बल आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और आपदा के समय अदम्य साहस का परिचय दे रहा है।

सैनिकों के हितों में सरकार के कड़े फैसले

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि जवानों के जीवन को सुगम बनाने के लिए लगातार निर्णय ले रही है। अनुग्रह राशि में पांच गुना बढ़ोतरी के अलावा, वीरता पदक से अलंकृत जवानों को मिलने वाली सम्मान राशि में भी इजाफा किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसएसबी के जवान सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ खेल और सामाजिक सरोकारों में भी बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं।

Haridwar : ताबीज से ‘साया’ हटाने का झांसा, बहन के घर ले जाकर महिला से दरिंदगी

वाइब्रेंट विलेज: बदल रही है सरहदों की तस्वीर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अब सीमावर्ती गांवों को पिछड़ा नहीं, बल्कि देश का ‘पहला गांव’ माना जा रहा है। इन क्षेत्रों में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार होने से स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान हुई है।

बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा असर पर्यटन और व्यापार पर दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी स्वयं सीमांत क्षेत्रों में जाकर जवानों और नागरिकों से संवाद करते हैं, जिससे सामरिक विकास की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

रक्षा क्षेत्र में भारत की वैश्विक धमक

मुख्यमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती ताकत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी जरूरत के हथियार खुद बना रहा है और रक्षा सामग्री निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला देते हुए कहा कि इसके माध्यम से दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों की शक्ति को देखा और सराहा है।

समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य कैलाशानन्द जी महाराज, एसएसबी के डीआईजी सुधांशु नौटियाल और अर्पित फाउंडेशन की हनी पाठक समेत कई गणमान्य लोग और जवान उपस्थित थे।

Uttarakhand : हरिद्वार से लौट रहे थे दो जिगरी यार, कोहरे ने गंग नहर में छीन ली दोनों की जिंदगी

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment