Coconut Cake : चाहे बच्चों का जन्मदिन हो या दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर, कोकोनट केक हर मौके पर खुशियों का स्वाद बढ़ा देता है। कई तरह के केक आपने खाए होंगे, लेकिन नारियल से बना कोकोनट केक का स्वाद अलग ही खास होता है।
यह हल्का, स्पंजी और मुंह में घुल जाने वाला होता है, जिसमें नारियल की मीठी खुशबू हर बाइट को यादगार बना देती है।
इसके अलावा, यह केक बनाने में आसान है और ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती। अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट और मुलायम नारियल केक बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।
कोकोनट केक बनाने की सामग्री
- मैदा – 1 कप
- नारियल का बुरादा (Desiccated Coconut) – ½ कप
- बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा – ½ चम्मच
- पिघला हुआ मक्खन – ½ कप
- दूध – ½ कप
- चीनी पाउडर – ¾ कप
- वनीला एसेंस – 1 टीस्पून
- गार्निश के लिए थोड़ा सा नारियल बुरादा
कोकोनट केक बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छे से छान लें। दूसरे बाउल में पिघला हुआ मक्खन और चीनी डालकर फेंटें, जब तक यह हल्का और क्रीमी न हो जाए।
अब इसमें दूध और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद मैदा वाला मिश्रण और नारियल का बुरादा डालकर स्मूद बैटर तैयार करें।
तैयार बैटर को ग्रीस की हुई बेकिंग ट्रे में डालें। ओवन को 180°C पर पहले से गरम कर लें और केक को 30–35 मिनट तक बेक करें।
बेक होने के बाद केक को ठंडा करें और ऊपर से नारियल बुरादा डालकर सजाएं।
टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि केक और भी स्पंजी बने, तो मैदा में थोड़ा कॉर्नफ्लोर मिला सकते हैं।
दूध की जगह नारियल का दूध भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे केक में नारियल का फ्लेवर और बढ़ जाएगा।
बेकिंग के बाद केक को पूरी तरह ठंडा करना जरूरी है, तभी यह आसानी से कटेगा और सजावट भी सही लगेगी।







