Date Seed Coffee Health Benefits : कॉफी का नाम सुनते ही दिमाग फ्रेश हो जाता है, लेकिन कैफीन की वजह से कई लोग इसे पीने से बचते हैं।
अगर आप भी कॉफी लवर्स हैं लेकिन कैफीन से दूर रहना चाहते हैं, तो खजूर के बीजों से बनी कॉफी आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकती है। यह न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
खजूर के बीजों से कॉफी कैसे बनाएं?
अ
गर आप सोच रहे हैं कि खजूर के बीजों से कॉफी कैसे तैयार करें, तो इसके लिए आपको किसी खास मेहनत की ज़रूरत नहीं है।
सबसे पहले खजूर खाकर उनके बीज इकट्ठा कर लें। इन बीजों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
लोहे की कड़ाही में इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। बीज ठंडे होने पर इन्हें ग्राइंडर में डालकर पाउडर बना लें।
पाउडर को छानकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। कॉफी बनाने के लिए इसे पानी में उबालें और माइल्ड फ्लेवर का आनंद लें।
इसका स्वाद बिल्कुल कॉफी जैसा लगता है और जो लोग कॉफी पसंद करते हैं, उन्हें यह ज़रूर भाएगी।
खजूर के बीजों की कॉफी के फायदे
वेट लॉस में मददगार
खजूर के बीज पेट भरा होने का एहसास कराते हैं, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। यह वजन घटाने वालों के लिए काफी फायदेमंद है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
इसमें मौजूद फाइबर पेट में कब्ज को दूर करता है और बाउल मूवमेंट बेहतर करता है।
दिल की सेहत के लिए लाभकारी
खजूर के बीजों में ओलेइक एसिड, पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
यौन स्वास्थ्य में सुधार
खजूर में पाए जाने वाले एल्केलॉएड्स, सेपोनिन्स और फ्लेवेनाइड्स पुरुषों और महिलाओं दोनों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
यह पुरुषों में स्टैमिना बढ़ाते हैं और महिलाओं में डोपामाइन सेक्रेशन को बूस्ट करते हैं।









