---Advertisement---

December Holiday List जारी, जानें किन दिनों बंद रहेंगी शाखाएं

---Advertisement---

नई दिल्ली: जैसे ही दिसंबर का महीना शुरू होगा, बैंक जाने वालों की मुश्किल बढ़ने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, पूरे दिसंबर 2025 में देश भर में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

लगातार इतनी छुट्टियां पड़ने से लोन, पासबुक अपडेट, चेक जमा जैसे जरूरी काम अटक सकते हैं। इसलिए अभी से प्लानिंग कर लो वरना पछताओगे।

हर राज्य में अलग-अलग छुट्टी, पूरे 18 दिन नहीं बंद रहेंगे बैंक

अच्छी बात ये है कि पूरे देश में एक साथ 18 दिन बैंक बंद नहीं होंगे। ज्यादातर छुट्टियां लोकल फेस्टिवल, रीजनल त्योहार और राजकीय अवकाश की वजह से हैं। मतलब आपके शहर या राज्य में शायद 8-12 दिन ही बैंक बंद रहें। फिर भी अपनी लोकल ब्रांच की छुट्टी पहले चेक कर लो, नहीं तो लाइन में खड़े-खड़े पछताओगे।

दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? पूरी लिस्ट

  • 1 दिसंबर – उत्कल दिवस की वजह से ईटानगर और कोहिमा में बंद
  • 3 दिसंबर – सेंट फ्रांसिस जेवियर फीस्ट की वजह से गोवा में बंद
  • हर रविवार (7, 14, 21, 28 दिसंबर) – पूरे देश में बंद
  • दूसरा और चौथा शनिवार (13 और 27 दिसंबर) – पूरे देश में बंद
  • 12 दिसंबर – शिलॉन्ग में पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा की पुण्यतिथि
  • 18 दिसंबर – शिलॉंग में डेथ एनिवर्सरी ऑफ उ सोसो थाम
  • 19 दिसंबर – गोवा लिबरेशन डे (पणजी)
  • 20-22 दिसंबर – सिक्किम में लोसूंग/नामसोंग फेस्टिवल
  • 24 दिसंबर – क्रिसमस ईव (आइजोल, कोहिमा, शिलॉन्ग)
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस (पूरे देश में बंद)
  • 26-27 दिसंबर – नॉर्थ-ईस्ट में क्रिसमस से जुड़े लोकल अवकाश
  • 31 दिसंबर – कुछ राज्यों में साल के आखिरी रीजनल अवकाश

घबराओ मत! डिजिटल बैंकिंग तो 24×7 चालू रहेगी

सबसे बड़ी राहत की बात – UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM कभी बंद नहीं होते, चाहे कितनी भी छुट्टी हो। पैसा ट्रांसफर करना हो, बिल भरना हो या बैलेंस चेक करना हो – ये सब घर बैठे हो जाएगा। बस अगर आपको ब्रांच जाकर चेक क्लियर करवाना, लॉकर खोलना या कोई फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करना है तो पहले से टाइम निकाल लो।

अभी डाउनलोड कर लो अपनी बैंक ब्रांच की हॉलिडे लिस्ट

RBI हर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holidays December 2025) अपनी वेबसाइट पर डालता है। अपनी राज्य की सही लिस्ट वहीं से चेक करो या अपनी बैंक ब्रांच से पूछ लो। थोड़ी सी प्लानिंग से सारा काम आसानी से निपट जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment