---Advertisement---

Dehradun : आईफोन 16 प्रो के चक्कर में बर्बाद हुई जवानी, 3 दोस्त गिरफ्तार

---Advertisement---

देहरादून के पटेलनगर में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों की कीमत वाले आईफोन 15 प्रो मैक्स और आईफोन 16 प्रो बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने कबूला कि महंगे फोन रखने के शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Dehradun : महंगे शौक और हाई-फाई लाइफस्टाइल की चाहत ने तीन युवाओं को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने चोरी किए गए दो कीमती आईफोन बरामद किए हैं।

प्रशासन की कार्रवाई

प्रिय लोक कॉलोनी निवासी सौरभ गोयल ने 27 जनवरी 2026 को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी आशु और उसके साथियों ने उनकी दुकान से मोबाइल फोन चोरी किए हैं।

पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी आधार पर पुलिस ने हरभजवाला स्थित एक खाली प्लॉट से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शौक बना अपराध की वजह

पुलिस की पूछताछ में एक हैरान करने वाली बात सामने आई। आरोपियों ने बताया कि उन्हें महंगे फोन रखने का जबरदस्त शौक था। अपनी जेब से यह शौक पूरा न होने पर उन्होंने चोरी का रास्ता चुना। पुलिस ने इनके पास से एक आईफोन 15 प्रो मैक्स (सिल्वर कलर) और एक आईफोन 16 प्रो (गोल्डन कलर) बरामद किया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी युवा हैं, जिनकी उम्र 21 से 22 वर्ष के बीच है:

  • आशु कुमार (22): मूल निवासी सहारनपुर (यूपी), वर्तमान में सरस्वती विहार, देहरादून।
  • केशव डबराल (21): निवासी अजबपुर माता मंदिर रोड, देहरादून।
  • सुधांशु बडोनी (21): निवासी आमवाला तरला, नालापानी, देहरादून।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र पंवार, कांस्टेबल गौरव कुमार, दीपेंद्र नौटियाल और विनोद राणा शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment