---Advertisement---

Dehradun : 10 और 15 साल के भाइयों का कमाल, डालनवाला में महिला को जलने से बचाया

---Advertisement---

देहरादून के डालनवाला में एक महिला की जैकेट में दीये से आग लग गई थी। वहां से गुजर रहे दो सगे भाइयों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाकर महिला की जान बचाई। इस साहसिक कार्य के लिए आज एसएसपी देहरादून ने 10 और 15 साल के इन दोनों बच्चों को सम्मानित किया।

देहरादून : एसएसपी ने आज अपने कार्यालय में दो ऐसे बहादुर बच्चों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी उम्र से कहीं बड़ा काम कर दिखाया है। डालनवाला क्षेत्र में एक महिला की जान बचाने वाले प्रणवत सिंह (15 वर्ष) और दिवजोत सिंह (10 वर्ष) को पुलिस ने प्रशस्ति पत्र देकर सराहा।

मोहिनी रोड पर खौफनाक मंजर

घटना 21 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे की है। डालनवाला के मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास एक ऑफिस के बाहर एक महिला बैठी थी। वहां जल रहे एक दीये से अचानक महिला की जैकेट ने आग पकड़ ली।

देखते ही देखते आग महिला के शरीर पर फैलने लगी। ठंड की रात में यह हादसा इतना अचानक हुआ कि महिला की जान पर बन आई।

सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

उसी वक्त मोहिनी रोड के निवासी कुलदीप सिंह के दो बेटे, प्रणवत और दिवजोत वहां से गुजर रहे थे। महिला को लपटों में घिरा देख दोनों बच्चे घबराए नहीं। उन्होंने तुरंत अदम्य साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। दोनों ने फुर्ती दिखाते हुए महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझा दिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई के कारण ही महिला की जान बच सकी।

पुलिस कप्तान ने दी शाबाशी

इस घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने आज, 14 जनवरी 2026 को दोनों भाइयों को पुलिस कार्यालय बुलाया। एसएसपी ने प्रणवत और दिवजोत को प्रशस्ति पत्र सौंपे। उन्होंने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह लोगों की मदद के लिए आगे आते रहें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment