---Advertisement---

Dehradun School Holiday: 27 जनवरी को बंद रहेंगे देहरादून के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

---Advertisement---

देहरादून में मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारी बारिश, बर्फबारी और शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए डीएम सविन बंसल ने 27 जनवरी 2026 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर सख्ती से लागू होगा।

Dehradun School Holiday : मौसम के बदले मिजाज और सुरक्षा चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी (DM) सविन बंसल ने 27 जनवरी 2026 को जनपद देहरादून के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और निजी विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने 27 जनवरी के लिए देहरादून जिले में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ-साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की प्रबल संभावना है।

इसके अलावा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी और बारिश के अति तीव्र दौर की चेतावनी भी दी गई है।

शीतलहर और सुरक्षा बनी प्राथमिकता

जनपद पहले से ही कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है। डीएम सविन बंसल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि खराब मौसम और बारिश के बीच संवेदनशील इलाकों में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में स्कूली बच्चों और नौनिहालों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत प्रशासन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 27 जनवरी को जिले की कोई भी शैक्षणिक संस्था या आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलेगा। यह निर्णय पूरी तरह से छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment