---Advertisement---

Digital Life Certificate 2025 : अब पेंशन के लिए बैंक जाने की झंझट खत्म, घर बैठे होगा डिजिटल सत्यापन

---Advertisement---

Digital Life Certificate 2025 : देश के लाखों पेंशनभोगियों के लिए एक राहत भरी खबर आ गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक पूरे देश में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान 4.0 चलेगा। इस पूरे महीने चलने वाले इस अभियान का सीधा मकसद है पेंशनभोगियों को घर बैठे अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आसानी देना, ताकि अब बैंक या सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की मजबूरी न रहे।

अगर आपके घर में कोई पेंशन वाला है, तो ये सरकारी सुविधा का फायदा जरूर उठाएं। पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट (DoPPW) के अनुसार, ये अभियान 2,000 से ज्यादा जिलों और सब-डिविजनल हेडक्वार्टर्स तक फैलेगा। बता दें, ये सरकार का अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल वेरिफिकेशन कैंपेन बनने जा रहा है।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) आखिर है क्या बला?

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC), जिसे रोजमर्रा की भाषा में ‘जीवन प्रमाण पत्र’ कहते हैं, ये एक आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम है। ये पेंशनभोगियों को अपनी पहचान की डिजिटल कन्फर्मेशन की सुविधा देता है। इसमें पेंशनर फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन या फेस ऑथेंटिकेशन से अपनी पहचान वेरीफाई कर सकते हैं।

इसके बाद सिस्टम ऑटोमैटिकली पेंशन डिस्ट्रिब्यूशन एजेंसी जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस को ये जानकारी भेज देता है। मतलब, अब हर साल पेंशन जारी रखने के लिए बैंक ब्रांच में जाकर फॉर्म भरने या डॉक्यूमेंट्स जमा करने की घनचक्कर वाली टेंशन खत्म। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) ने पेंशनभोगियों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है।

DLC अभियान 4.0 

पिछले साल DLC अभियान 3.0 के दौरान सरकार ने 800 से ज्यादा जिलों में 1.62 करोड़ सर्टिफिकेट्स जारी किए थे, जिनमें से 50 लाख फेस ऑथेंटिकेशन से बने थे। इस बार सरकार का टारगेट 2 करोड़ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जारी करने का है। ये अभियान न सिर्फ बड़ा होगा, बल्कि और ज्यादा एक्सेसिबल भी। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) को लेकर पेंशनभोगी पहले से ही उत्साहित हैं, और ये कैंपेन उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

घर पर DLC जमा करने की सुपर सुविधा

इस अभियान में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की रोल सबसे अहम रहेगी। बैंक अपने 1.8 लाख डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को ड्यूटी पर लगाएगा, जो पेंशनभोगियों के घर जाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जारी करेंगे। इनके पास मोबाइल डिवाइसेज होंगे जो फिंगरप्रिंट और फेस ऑथेंटिकेशन दोनों को सपोर्ट करते हैं। चाहे पेंशन किसी भी बैंक से आ रही हो, अब लाइफ सर्टिफिकेट घर बैठे जमा हो सकेगा। ये सुविधा खासकर बुजुर्ग पेंशनभोगियों के लिए वरदान साबित होगी।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) डाउनलोड और जमा कैसे करें?

पेंशनभोगी jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट पर जाकर लाइफ प्रमाण सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं। तरीका बिल्कुल आसान है। सबसे पहले वेबसाइट के ‘डाउनलोड’ टैब पर क्लिक करें। फिर अपनी ईमेल आईडी डालें और OTP से वेरीफाई करें। इसके बाद सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शंस फॉलो करते हुए सर्टिफिकेट बनाएं।

सर्टिफिकेट तैयार होते ही ये अपने आप पेंशन डिस्ट्रिब्यूशन बैंक या पोस्ट ऑफिस को भेज दिया जाता है। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) की ये प्रोसेस सिर्फ कुछ मिनटों की है।

क्या फिजिकल सर्टिफिकेट अभी भी जरूरी?

सरकार ने क्लियर कर दिया है कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) एक ऑप्शनल फैसिलिटी है, अनिवार्य नहीं। जो पेंशनभोगी ऑनलाइन तरीका नहीं अपनाना चाहें या टेक गैजेट्स न रखें, वे पुराने ढर्रे पर चल सकते हैं। यानी बैंक ब्रांच, पोस्ट ऑफिस या तय कैंप्स में जाकर फिजिकल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवा सकते हैं। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment