Digital Payments : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2025 में डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में क्रांति लाने वाला कदम उठाया है। उन्होंने चार नए UPI ऐप्स (UPI Apps) लॉन्च किए हैं, जो ऑनलाइन पेमेंट्स को और भी स्मार्ट, तेज और आसान बनाएंगे। इन ऐप्स की मदद से आप सिर्फ कुछ क्लिक में पेमेंट कर सकेंगे। इतना ही नहीं, अब मोबाइल के अलावा आप अपनी कार या स्मार्ट वॉच से भी पेमेंट कर पाएंगे। आइए, इन चार धांसू ऐप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं, जो आपके डिजिटल पेमेंट्स (Digital Payments) के अनुभव को बदल देंगे!
AI से लैस UPI हेल्प
RBI ने एक खास AI-बेस्ड UPI हेल्प सिस्टम लॉन्च किया है, जो UPI ट्रांजैक्शंस में आने वाली समस्याओं को तुरंत सुलझाने के लिए बनाया गया है। यह सिस्टम RBI की अपनी टीम ने डेवलप किया है। फिलहाल यह सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं में भी लाया जाएगा।
इसकी खासियत यह है कि आप अपने UPI ट्रांजैक्शन (UPI Transaction) का स्टेटस चेक कर सकते हैं, शिकायत दर्ज कर सकते हैं या उसका स्टेटस देख सकते हैं। यह सिस्टम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करता है, ताकि आपको अगला कदम समझने में कोई दिक्कत न हो। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि बैंक भी आपकी शिकायतों को तेजी से हल कर पाएंगे।
IoT पेमेंट्स: फोन छोड़ो, कार और वॉच से पेमेंट करो!
अब पेट्रोल पंप पर या EV चार्जिंग के लिए फोन निकालने की जरूरत खत्म! RBI ने IoT पेमेंट्स (IoT Payments) की शुरुआत की है, यानी Internet of Things की मदद से आप अपनी कनेक्टेड कार, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट ग्लासेस या स्मार्ट टीवी से डायरेक्ट पेमेंट कर सकते हैं। यह सिस्टम इतना स्मूथ है कि पेमेंट में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह फीचर भविष्य के स्मार्ट पेमेंट्स (Smart Payments) की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो डिजिटल पेमेंट्स को और आसान बनाएगा।
बैंकिंग कनेक्ट: हर पेमेंट को बनाए आसान
NPCI Bharat BillPay Limited (NBBL) ने बैंकिंग कनेक्ट नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग को एक साथ जोड़कर यूजर्स के लिए पेमेंट को और आसान बनाता है। यह RBI के ‘Payments Vision 2025’ का हिस्सा है, जिसका मकसद है- ‘सबके लिए, हर जगह, हर वक्त ई-पेमेंट्स।’ इस फीचर से बैंक, पेमेंट एग्रीगेटर्स और मर्चेंट्स के बीच सेटलमेंट और समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। यूजर्स को QR कोड स्कैन करके या Pay via App जैसे फीचर्स के जरिए आसानी से पेमेंट करने का मौका मिलेगा। यह UPI पेमेंट्स (UPI Payments) को और भी सुविधाजनक बनाएगा।
UPI रिजर्व पे: बार-बार पेमेंट का झंझट खत्म
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग, फूड ऑर्डर या कैब बुकिंग जैसी चीजों के लिए बार-बार पेमेंट करते हैं, तो UPI रिजर्व पे (UPI Reserve Pay) आपके लिए वरदान है। अब हर बार कार्ड डिटेल्स या OTP डालने की जरूरत नहीं। यह फीचर सभी बड़े ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स पर एक स्मूथ और सिक्योर UPI अनुभव देता है।
आप अपने ब्लॉक और यूज किए गए क्रेडिट को एक ही जगह चेक कर सकते हैं, चाहे वह कोई भी मर्चेंट ऐप या UPI ऐप हो। इससे आपके पेमेंट्स पर पूरा कंट्रोल रहेगा और ट्रैकिंग भी आसान हो जाएगी।
ये चारों नए UPI ऐप्स (UPI Apps) भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। इनकी मदद से हर पेमेंट तेज, आसान और पूरी तरह सिक्योर होगा। RBI का यह कदम डिजिटल इंडिया को और मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।









